राष्ट्रीय

बेंगलुरु के पीजी में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए 50 महिलाएं बिल्डिंग से कूदीं

बेंगलुरु के एक पीजी में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। ऐसे में अपनी जान बचाने के लिए 50 महिलाओं को एक बेहद ही खतरनाक कदम उठाना पड़ा।
2 min read
• •
Apr 28, 2026
Bengaluru PG catches fire
Bengaluru PG catches fire (Representational Photo)

बेंगलुरु (Bengaluru) में एक पीजी में भीषण आग लगने का मामला हाल ही में सामने आया है। यह हादसा शहर के नंदिनी लेआउट इलाके में रविवार रात को हुआ। एक एलईडी बैनर गोदाम में अचानक आग भड़क उठी, जो तेज़ी से पास ही स्थित महिलाओं के चार मंजिला पीजी तक फैल गई। इस पीजी में करीब 50 महिलाएं रहती थीं, जो नौकरी के लिए शहर में रह रही थीं। आग की लपटें इतनी तेज़ी से फैली कि धुआं पीजी के अंदर घुस गया और महिलाओं का सांस लेना मुश्किल हो गया।

जान बचाने के लिए 50 महिलाएं बिल्डिंग से कूदीं

आग लगने के समय कई महिलाएं सो रही थीं या अपने कमरों में आराम कर रही थीं। अचानक आग लगने से चीख-पुकार मच गई। नीचे से आग की लपटें ऊपर की ओर बढ़ रही थीं और बाहर निकलने का रास्ता ब्लॉक हो गया। घबराहट में फंसी महिलाओं ने जान बचाने के लिए एक खतरनाक रास्ता अपनाया। महिलाएं बिल्डिंग से कूद गईं। आसपास के लोगों ने मदद के लिए चादरें और सीढ़ियाँ लगाकर युवतियों को नीचे उतरने में मदद की, जबकि कई महिलाएं खुद ही कंपाउंड वॉल फांदकर नीचे पहुंच गईं।

सभी महिलाओं की बची जान

इस हादसे में सभी 50 महिलाओं की जान बच गई। हालांकि कुछ महिलाओं को बिल्डिंग से कूदने की वजह से चोट ज़रूर लगी। हालांकि आग की वजह से आसपास खड़ी कई गाड़ियाँ जलकर राख हो गईं और पड़ोस की कुछ इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

किस वजह से लगी आग?

शुरुआती जांच के अनुसार आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है, जिससे गोदाम में रखे सामान ने आग पकड़ ली, जो आसपास फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
28 Apr 2026 12:36 pm
Published on:
28 Apr 2026 12:23 pm
Also Read
View All
‘पीएम-गृह मंत्री की जोड़ी घबराई हुई है’, जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन स्थल नहीं रहने पर जयराम रमेश ने साधा निशाना

India Bloc Protest: ‘ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रही है बीजेपी’, जानें परगट सिंह, राजा वड़िंग और अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या कहा

कैंसर की दवाओं की कीमत कैसे तय होगी? सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार ने बताई पूरी योजना

थाईलैंड के मंदिर में रात गुजारना चाहता था भारतीय यूट्यूबर, पुलिस ने कहा- यहां से जाइए, जानिए क्या हैं मामला

पंजाब में पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं! एएसआई की गोली मारकर हत्या, इस साल 5 की मौत; विपक्ष ने भगवंत मान को घेरा