राष्ट्रीय

Bhabanipur Election Result: भवानीपुर से हार गईं ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- मुसलमानों ने खुलकर CM को वोट दिया

भवानीपुर में ममता बनर्जी हार गईं हैं, उन्हें सुवेंदु अधिकारी ने करारी शिकस्त दी है। जानिए पूरा अपडेट।
2 min read
May 04, 2026
west bengal assembly election 2026, tmc vs bjp, mamata banerjee strong room,
सीएम ममता बनर्जी। (Photo-IANS)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सबसे चर्चित मुकाबला भवानीपुर का आखिरकार तय हो गया। तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से हार गईं। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें हराकर बड़ा उलटफेर किया है।

शुरुआती राउंड में ममता थोड़ी आगे जरूर दिखी थीं, लेकिन जैसे-जैसे राउंड बढ़े, सुवेंदु की बढ़त मजबूत होती गई। आखिरी राउंड में कोई कमबैक नहीं हो सका।

काउंटिंग सेंटर के बाहर टीएमसी कार्यकर्ताओं में सन्नाटा पसरा हुआ है। कई जगहों पर रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं भाजपा समर्थक जाम-जामकर जश्न मना रहे हैं। सुवेंदु के समर्थक ‘अबकी बार, सुवेंदु सरकार’ के नारे लगा रहे हैं।

जीत के बाद मिठाइयां बांटने लगे सुवेंदु

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर विधानसभा सीट पर भारी जीत हासिल करने के बाद मिठाइयां बांटीं।

सुवेंदु ने कहा- यह बहुत जरूरी था। ममता बनर्जी को हराना बेहद अहम था। यह ममता बनर्जी की राजनीति से विदाई है। इस बार भी, वह 15,000 से ज्यादा वोटों से हारीं। मुसलमानों ने खुलकर उन्हें वोट दिया। वार्ड नंबर 77 में, जितने भी मुसलमान वोट डालने निकले, उन सभी ने ममता को वोट दिया और हिंदुओं, सिखों, जैनों और बौद्धों ने मुझे आशीर्वाद दिया और मुझे जीत दिलाई। यह जीत हिंदुत्व की जीत है।

पुराना साथी बना सबसे बड़ा दुश्मन

सुवेंदु अधिकारी एक समय ममता बनर्जी के बेहद करीबी थे। मंत्रिमंडल में भी रहे। ममता बनर्जी काउंटिंग के दौरान खुद सेंटर पर पहुंची थीं। आखिरी राउंड तक उनका चेहरा तनावग्रस्त नजर आ रहा था।

हार के बाद उन्होंने अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन TMC सूत्रों का कहना है कि पार्टी कुछ सीटों पर री-काउंटिंग की मांग कर सकती है।

राज्य में BJP की लहर

भवानीपुर की हार टीएमसी के लिए सिर्फ एक सीट की हार नहीं है। पूरे राज्य में भाजपा भारी बढ़त बनाए हुए है और बहुमत के आंकड़े पार कर चुकी है।

ममता की यह हार न सिर्फ व्यक्तिगत झटका है, बल्कि पूरे टीएमसी कैंप में भारी हताशा पैदा कर रही है। अभी यह साफ नहीं है कि ममता बनर्जी आगे क्या रणनीति अपनाएंगी, लेकिन भवानीपुर जैसी सीट गंवाने के बाद उनकी सियासी ताकत पर सवाल जरूर उठेंगे।

Updated on:
04 May 2026 09:48 pm
Published on:
04 May 2026 09:29 pm
Also Read
View All
कतर धमाके में 12 भारतीयों की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी की कतर के अमीर से हुई बात, जानें दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बातचीत

‘अगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी न होते, तो आज मैं बांग्लादेश का हिस्सा होती’, अग्निमित्रा पॉल के बयान से सियासी हलचल तेज

‘बदलती दुनिया में BRICS की बड़ी भूमिका’, PM मोदी से मिले टॉप सुरक्षा अधिकारी, 2026 के लिए भारत ने तय की यह थीम

‘मैं इंग्लैंड की महारानी हूं’, ममता बनर्जी पर बागी विधायकों के एक्शन के बाद महुआ मोइत्रा ने क्यों कह दी ऐसी बात?

Forest Bungalow Scam: कोरिया वनमंडल में बड़ी धांधली: रेंजर का बंगला गायब, IFS ऑफिसर ने खड़ा किया अपना मकान