23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कतर धमाके में 12 भारतीयों की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी की कतर के अमीर से हुई बात, जानें दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बातचीत

Qatar Gas Facility Explosion: कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए फैक्टरी धमाके में 12 भारतीयों की मौत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर से बात की। हादसे में 13 लोगों की जान गई है, जबकि 66 घायल हैं। भारतीय दूतावास मृतकों के शव भारत भेजने और घायलों के इलाज की निगरानी कर रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 23, 2026

Qatar Gas Facility Explosion

पीएम नरेंद्र मोदी(फोटो-IANS)

Qatar Factory Blast: कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए भीषण फैक्टरी धमाके में 12 भारतीय नागरिकों की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे में भारतीयों की मौत पर शोक जताने के लिए कतर के अमीर का आभार व्यक्त किया और कहा कि दोनों देश पीड़ित परिवारों के दुख में साथ खड़े हैं। इस औद्योगिक हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 12 भारतीय शामिल हैं। हादसे में 66 लोग घायल भी हुए हैं। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

पीएम मोदी ने क्या कहा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर जानकारी दी कि कतर के अमीर ने उन्हें फोन कर रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए हादसे में भारतीय नागरिकों की मौत पर संवेदना जताई। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने उन परिवारों के दुख को शेयर किया है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की गई। प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि भारत और कतर अपने नागरिकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस दुख की घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।

भारतीय दूतावास ने 12 भारतीयों की मौत की पुष्टि की

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कतर के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रविवार रात रास लाफान में हुए हादसे में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई है। दूतावास ने बताया कि वह कतर प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों की मदद कर रहा है। दूतावास ने यह भी कहा है कि मृतकों के पार्थिव शरीर जल्द भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं घायल भारतीयों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। हालांकि अब तक मृत भारतीयों की पहचान और वे किस राज्य के रहने वाले थे, इसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

भारत-कतर के बीच लगातार संपर्क


हादसे के बाद भारतीय दूतावास लगातार कतर प्रशासन के संपर्क में है। भारत सरकार की प्राथमिकता फिलहाल घायलों के इलाज, मृतकों की पहचान और उनके पार्थिव शरीरों को जल्द से जल्द भारत पहुंचाने पर है। प्रधानमंत्री और कतर के अमीर के बीच हुई बातचीत को भी इसी संवेदनशील कूटनीतिक और मानवीय समन्वय का हिस्सा माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग