23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Congress: कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान 25 जून को, देशभर में 28 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Congress 25 जून 2026 को 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत देशभर के 28 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। एआईसीसी ने नेताओं की लिस्ट जारी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Jun 23, 2026

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi(Photo-IANS)

Congress Chhatron Ki Goonj Campaign: कांग्रेस ने शिक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। पार्टी 25 जून 2026 को देशभर में 'छात्रों की गूंज' नाम से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 28 नेताओं की लिस्ट जारी की है, जो अलग-अलग शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने इस अभियान के जरिए भारत की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव की मांग की है। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई है। एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था को लेकर देशव्यापी चर्चा शुरू करने की जरूरत है और यह अभियान उसी दिशा में एक पहल है।

कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरा


एआईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कांग्रेस भारत की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार चाहती है और इसकी शुरुआत केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से होनी चाहिए। प्रेस रिलीज में आरोप लगाया गया है कि शिक्षा मंत्री मोदी सरकार की उस सोच का प्रतीक हैं, जिसमें शिक्षा को लेकर दूरदृष्टि की कमी और कठोर वैचारिक दृष्टिकोण हावी है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पिछले 12 सालों में आरएसएस-बीजेपी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में निजीकरण, केंद्रीकरण और 'संघीकरण' को बढ़ावा दिया है, लेकिन युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में पर्याप्त काम नहीं किया। पार्टी ने कहा कि देश के सामने सिर्फ बेरोजगारी ही नहीं, बल्कि रोजगार योग्य कौशल की भी गंभीर चुनौती है।

'छात्रों की गूंज' के जरिए राष्ट्रीय बहस शुरू करने की कोशिश


कांग्रेस का कहना है कि 25 जून को होने वाली ये प्रेस कॉन्फ्रेंस एक आधुनिक, समावेशी और भविष्य की जरूरतों के मुताबिक शिक्षा व्यवस्था पर राष्ट्रीय संवाद की शुरुआत होंगी। पार्टी ने छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और जागरूक नागरिकों से इस बहस का हिस्सा बनने की अपील भी की है।

प्रेस रिलीज के मुताबिक, 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाने की कोशिश करेगी।

28 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस, इन नेताओं को जिम्मेदारी

एआईसीसी की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार, 25 जून को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए 28 शहरों में वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अहमदाबाद में सतेज पाटिल, बेंगलुरु में वर्षा गायकवाड़, भोपाल में इमरान मसूद और भुवनेश्वर में पवन खेड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा बिलासपुर में जयवर्धन सिंह, चंडीगढ़ में राजीव शुक्ला, चेन्नई में प्रियंक खड़गे, देहरादून में रंजीत रंजन, दिल्ली में गौरव गोगोई और गुवाहाटी में शिल्पी नेहा तिर्की को जिम्मेदारी दी गई है। ग्वालियर में पप्पू यादव, हैदराबाद में विक्रांत भूरिया, इंदौर में अभिषेक दत्त, जयपुर में अशोक तंवर, कोलकाता में सुप्रिया श्रीनेत और कोटा में जिग्नेश मेवाणी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

नागपुर में जीतू पटवारी, पटना में अनुपम, पुणे में कन्हैया कुमार, पूर्णिया में नदीम जावेद, रांची में इमरान प्रतापगढ़ी, रोहतक में कुलदीप इंदौरा, सीकर में श्रीनिवास बी.वी., श्रीनगर में उदय भानु चिब, त्रिवेंद्रम में कन्नन गोपीनाथन, विजयवाड़ा में रागिनी नायक, इलाहाबाद में उमंग सिंघार और मेरठ में राहुल कसवां को भी इस अभियान में लगाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग