
Surjit Singh Bittawad on Bhagwant Singh Mann: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सदस्य सुरजीत सिंह बिट्टावड ने कथित वायरल वीडियो मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जमकर निशाने पर लिया है। उन्होंने अकाल तख्त के आदेश का समर्थन करते हुए दावा किया कि फुटेज को सरकार से मान्यता प्राप्त एजेंसी ने वेरिफाई किया है। ऐसे में भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें, साथ ही उन्हें अकाल तख्त से माफी भी मांगनी चाहिए।
यहां यह बता दें कि सुरजीत सिंह बिट्टावड की टिप्पणी अकाल तख्त के उस आदेश के एक दिन बाद आई है, जिसमें जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज ने सिख समुदाय को वीडियो से जुड़े विवाद को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री से कोई रिश्ता न रखने का निर्देश दिया था। हालांकि, भगवंत मान ने वीडियो के असली होने से इनकार करते हुए इसे 'झूठा प्रोपेगैंडा' बताया है।
समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से बात करते हुए सुरजीत सिंह बिट्टावड ने दावा किया कथित वायरल वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। यह AI से बना हुआ नहीं है; यह पूरी तरह से ओरिजिनल वीडियो है। इस वजह से सिंह साहिब ने अकाल तख्त साहिब से एक हुक्मनामा जारी करके उन्हें (भगवंत मान) सिख समुदाय का दुश्मन घोषित किया है। साथ ही निर्देश दिया है कि कोई भी उनसे कोई संबंध नहीं रखे। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण आदेश है।' बिट्टावड़ ने आगे कहा कि सिख समुदाय अकाल तख्त के फैसले का सम्मान करता है। उन्होंने भगवंत मान से धार्मिक संस्था के सामने पेश होने का भी आग्रह किया।
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वायरल वीडियो के असली होने से पूरी तरह से इनकार किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उनकी इमेज खराब करने की एक सोची-समझी कोशिश का हिस्सा था। भगवंत मान ने सोशल मीडिया 'X' पर शेयर किए गए एक वीडियो मैसेज में कहा, 'मैं उस वीडियो के असली होने को पूरी तरह से मना करता हूं। वीडियो में जो इंसान है, वह मैं नहीं हूं। वीडियो में जो इंसान है, उसकी न तो मेरी हाइट है और न ही मेरी बॉडी।' पंजाब के CM ने वीडियो के बारे में अकाल तख्त के हाल ही में जारी एक आदेश पर भी चिंता जताई और आरोप लगाया कि ऊंचे धार्मिक पदों पर बैठे लोग राजनीतिक फायदे के लिए गलत जानकारी फैला रहे हैं।
भगवंत मान द्वारा सफाई देने से पहले शिरोमणि अकाली दल (SAD) के चीफ सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री को आपत्तिजनक तरीके से पेश करते हुए दिखाने वाला वीडियो असली है और यह AI-जनरेटेड नहीं है, जैसा कि मान ने पहले दावा किया था।
सुखबीर सिंह बादल ने एक वीडियो मैसेज में आरोप लगाया, 'कुछ महीने पहले, सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया था जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को गुरु के खिलाफ बेअदबी करते हुए देखा गया था। मेरे पास उनके किए गए काम को बताने के लिए शब्द नहीं हैं। जब वह वीडियो सामने आया, तो पूरे सिख समुदाय में बहुत गुस्सा था।'