राष्ट्रीय

नोएडा की ट्विशा शर्मा की मौत से तुरंत पहले की CCTV फुटेज आई सामने, केस में आया नया मोड़

Noida woman death case: भोपाल में नोएडा की 33 साल की महिला की संदिग्ध मौत मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो के बाद केस में नया ट्विस्ट आ गया है और SIT हर एंगल से जांच कर रही है।
2 min read
May 19, 2026
Twisha sharma
Twisha sharma

Twisha Sharma Death case: भोपाल के कटारा हिल्स में रहने वाली नोएडा की 33 साल की ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब और उलझता जा रहा है। आपको बता दें कि 12 मई को महिला अपने ससुराल में मृत मिली थी। उसके बाद इस मामले में उसके पति और सास पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे। अब घटना वाले दिन के दो नए सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं। पुलिस की SIT टीम हर एंगल से जांच में जुटी है और महिला का पति अभी भी फरार बताया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा?

पहले सीसीटवी वीडियो में महिला अपने ससुराल की सीढ़ियां चढ़ती नजर आ रही है। वहीं दूसरे वीडियो में उसका पति उसे बचाने के लिए CPR देता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह दो बार उसे होश में लाने की कोशिश करता दिखता है। इसी बीच एक महिला, जिसे मृतका की सास बताया जा रहा है, कमरे से बाहर आती दिखाई देती है। बाद में दो और लोग ऊपर पहुंचते हैं और बेहोश महिला को नीचे लेकर जाते हैं।

पति की अग्रिम जमानत खारिज

भोपाल की अदालत ने इस मामले में आरोपी सास को अग्रिम जमानत दे दी है। लेकिन मुख्य आरोपी पति को कोर्ट से राहत नहीं मिली और उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई। पुलिस का कहना है कि पति फिलहाल फरार है और उसे पकड़ने के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया है।

महिला के परिवार वालों का क्या है कहना?

इस मामले में महिला के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। परिवार के अनुसार, महिला ने अपनी मां से कहा था कि वह ससुराल में खुद को बुरी तरह फंसा हुआ महसूस कर रही है। उसने चैट में यह भी लिखा था कि वहां उसे न रोने दिया जाता है और न खुश रहने की कोई वजह मिलती है। दूसरी तरफ, पति और सास का दावा है कि महिला मानसिक तनाव में थी और उसे ड्रग्स की लत भी थी। जमानत याचिका में यह कहा गया कि नशा नहीं मिलने पर उसके हाथ-पैर कांपते थे। हालांकि महिला के परिवार ने इन सभी आरोपों को गलत बताते हुए इसे सच छिपाने की कोशिश कहा है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी उठे सवाल

इस मामले में एम्स भोपाल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत को फांसी लगाकर आत्महत्या बताया गया है, जबकि मृतका के परिवार का दावा है कि शरीर पर कई चोटों के निशान थे, जो हत्या की तरफ इशारा करते हैं। बाद में यह सामने आया कि इस वारदात में इस्तेमाल हुई रस्सी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा ही नहीं गया।

इस मामले की जांच के लिए भोपाल पुलिस ने 6 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई है। पति और सास के खिलाफ दहेज मृत्यु का केस दर्ज किया गया है और टीम इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Updated on:
19 May 2026 08:45 am
Published on:
19 May 2026 08:45 am
Also Read
View All
कायस्थ और युवा चेहरा पर दांव, भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बांकीपुर से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार

IMD Alert: अगले 7 दिन बारिश का कहर, यूपी में भारी वर्षा, छत्तीसगढ़-कर्नाटक में हाई अलर्ट

E20 Petrol: ‘ई-20 पेट्रोल से नुकसान हुआ हो तो एक कार का नाम बताइए’, नितिन गडकरी ने आलोचकों को दी खुली चुनौती

Crime Against Girl: नाबालिग लडक़ी को घर बुलाता था फूड इंस्पेक्टर, फिर करता था गंदी हरकतें, विरोध पर कहता था- नौकरी से निकाल दूंगा

महाराष्ट्र में सेल्फी बनी मौत की वजह: खदान में फिसला एक बालक, बचाने पहुंचे दो दोस्त भी 30 फीट गहरे पानी में डूबे