राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव: BJP नहीं इस दल ने दिया महिलाओं को सबसे ज्यादा टिकट, जानें किस पार्टी ने कितने दिए टिकट

राजद ने 143 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इसमें 24 महिलाओं को टिकट दिया है। इसी के साथ बिहार में इस चुनाव में सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट देने वाली पार्टी बन गई है। 

2 min read
Oct 20, 2025

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को मतगणना होगी। बिहार चुनाव के लिए पार्टियों ने भी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पार्टियां भले ही महिलाओं के अधिकारों की बात करती हो लेकिन टिकट देने में अभी भी पीछे हटती है। राजद ने 143 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इसमें 24 महिलाओं को टिकट दिया है। इसी के साथ बिहार में इस चुनाव में सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट देने वाली पार्टी बन गई है।

ये भी पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव: AAP ने 12 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, देखिए किसे कहां से मिला टिकट

BJP-JDU ने 13-13 महिलाओं को बनाया प्रत्याशी

बता दें कि बिहार में एनडीए में सीट शेयरिंग के तहत बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हालांकि दोनों ही पार्टियों ने महज 13-13 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी ने 29 सीटों में से 6 महिलाओं को टिकट दिया है। इसमें खास बात यह भी है कि चिराग ने उन महिलाओं को टिकट दिया है जो कि किसी नेता की पत्नी या बेटी हैं। 

कांग्रेस ने 5 महिलाओं को दिया टिकट

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने महज पांच महिलाओं को टिकट दिया है। दरअसल, कांग्रेस ने 60 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने 10 फिसदी से भी कम सीटों पर महिलाओं को उतारा है।

RJD ने 24 महिलाओं को बनाया प्रत्याशी

बता दें कि सोमवार को राजद ने अपने 143 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। राजद की सूची में 24 महिलाओं का भी नाम है। इस चुनाव में राजद ने सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट दिया है। राजद ने 20 फीसदी से अधिक महिलाओं को टिकट दिया है। 

चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाती है महिलाएं

बिहार चुनाव में महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाती है, लेकिन टिकट पाने में अभी भी बहुत पीछे है। सभी राजनीतिक दल महिलाओं के उत्थान की बात करते है, लेकिन जब टिकट देने का नंबर आता है तो वे सभी पीछे हट जाते है। सबसे बड़ा सवाल बीजेपी पर बनता है कि महिलाओं की 33 प्रतिशत की भागेदारी की बात करने वाली पार्टी ने महज 13 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। यह कुल सीटों का 15 प्रतिशत से भी कम है। सीएम नीतीश कुमार, जो महिला सशक्तीकरण के पक्षधर रहे हैं उन्होंने भी महज 13 महिलाओं को टिकट दिया है। 

ये भी पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले तेज प्रताप के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

Also Read
View All

अगली खबर