
Ram Mandir Case Update: 'इन लोगों को भगवान राम से कोई वास्तविक लगाव नहीं है… जिस समाजवादी पार्टी ने पुलिस फायरिंग का ऑर्डर देकर सैकड़ों कारसेवकों को मरवा दिया, आज वही लोग राम जी को याद करने का ढोंग कर रहे हैं।' बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी भगवान राम के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। सरावगी ने कहा कि ममता बनर्जी हो या कोई भी अन्य विपक्षी पार्टीराम भक्तों पर गोलियां चलवाने वालों का प्रभु श्री राम से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं हैं।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी गुरुवार यानि आज नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। उनके नामांकन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
उपचुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पूरी तरह से आश्वस्त दिख रहे हैं। संजय सरावगी ने कहा कि फोरलेन सड़कें बनीं, पार्कों का निर्माण हुआ, एलिवेटेड रोड बना और अब मेट्रो भी वहां से गुजरने के लिए तैयार है। इतना सारा विकास पटना महानगर और बिहार में हुआ है, जिसकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने पर संजय सरावगी ने कहा कि यह सरकार जनता के प्रति समर्पित है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अभूतपूर्व काम हो रहा है और जनता की समस्याओं का निदान भी हो रहा है। पंचायतों में सहयोग शिविर लगाए जा रहे हैं। एक महीने में ही उन आवेदनों का निष्पादन होना है। निष्पादन नहीं हुआ तो अधिकारी स्वतः सस्पेंड हो जाएंगे।
बीते दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी भाजपा उम्मीदवार के जीत का दावा किया था। गिरिराज ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा में बीजेपी का उम्मीदवार होगा। गिरिराज ने कहा कि नितिन नवीन को बांकीपुर की जनता ने विधायक बनाया और पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया, जो हमारे लिए गौरव की बात है। बांकीपुर की जनता फिर से नितिन नवीन का सम्मान करेगी।