राष्ट्रीय

गूगल में गलती ढूंढने वाले बिहार के ऋतुराज जाएंगे अमरीका? जानिए इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने क्या कहा

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल की गलती ढूंढ कर रातों से सुर्खियां बंटोरने वाले बिहार के बेगूसराय के इंजीनियरिंग स्टूडेंट को लेकर ये खबर जोरों पर है कि वे अमरीका जा रहे हैं। हालांकि इस खबर को लेकर खुद ऋतुराज ने सच्चाई बताई है।
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2022, 3:09 PM IST
337.jpg

दुनिया का सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल आपके करीब-करीब हर सवाल का जवाब आपको दे देता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के इस बड़े सर्च इंजन में भी गलती थी। इसी गलती को खोज निकाला बिहार के बेगूसराय के इंजीनियरिंग छात्र ऋतुराज ने। ऋतुराज ने गूगल की गलती ढूंढकर कर रातों रात खूब सुर्खियां बंटोरीं। खास बात यह है कि गूगल ने भी ऋतुराज के खोजे गए बग को स्वीकार किया। यही नहीं कंपनी ने उन्हें अपने रिसर्चर में भी शामिल कर लिया है। इसी बीच उनको गूगल में नौकरी लेकर एक खबर वायरल होने लगी। इसमें बताया जा रहा है कि ऋतुराज को गूगल ने नौकरी देकर अमरीका बुला लिया है। इस बात में कितनी सच्चाई है, इसको लेकर खुद इंजीनियरिंग छात्र ऋतुराज ने जवाब दिया है।


मीडिया रिपोर्ट्स या वायरल न्यूज के मुताबिक 4 फरवरी को दिनभर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हुई। इस खबर में कहा गया कि ऋतुराज ने गूगल को हैक कर लिया, जिससे कंपनी में हलचल मच गई।
कई घंटों की बैठक के बाद ऋतुराज को तीन करोड़ से ज्यादा का पैकेज पर गूगल में नौकरी दे दी गई और 2 घंटे में पासपोर्ट बनाकर अमरीका बुला लिया।

यह भी पढ़ें - गूगल पे का ये लिंक खाली कर देगा बैंक अकाउंट, इस नंबर से न करें कॉल रिसीव


अमरीका जाने वाली वायरल खबर को लेकर खुद ऋतुराज ने जवाब दिया है। ऋतुराज ने इस खबर को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि, यह पूरी खबर भ्रामक है। ऋतुराज ने कहा कि कंपनी ने उन्हें रिसर्चर के तौर पर शामिल किया है।


ऋतुराज बिहार के बेगूसराय शहर के मुंगेरीगंज निवासी स्वर्ण व्यवसाई राकेश चौधरी के बेटे हैं। ऋतुराज मणिपुर में बीटेक सेकंड ईयर के छात्र हैं। ऋतुराज को बचपन से ही हैकर बनने का सपना था। यही वजह है कि उन्होंने इसी फील्ड में करियर बना रहे हैं।


गूगल ही नहीं इससे पहले ही ऋतुराज कई कंपनियों की साइट में खामियां खोज चुके हैं। वो काफी समय से गूगल में गलतियां खोजने की कोशिश में जुटे थे। आखिरकार उन्हें गूगल की एक साइट पर बग नजर आया। ये खामी इतनी बड़ी थी जिससे साइट को हैक किया जा सकता था।

यह भी पढ़ें - Google Search Tips : गूगल पर भूल कर भी ना करें इन्हे सर्च, आपको पछताना पड़ सकता है

Updated on:
7 Feb 2022, 3:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से एक और महिला गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी हिरासत में

राहुल गांधी और गांधी परिवार के विदेश संबंधों पर सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी तकरार

महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?