2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गूगल पे का ये लिंक खाली कर देगा बैंक अकाउंट, इस नंबर से न करें कॉल रिसीव

गूगल पे का ये लिंक खाली कर देगा बैंक अकाउंट, इस नंबर से न करें कॉल रिसीव  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 4 Feb 2022, 1:58 PM IST

paytm, google pay, phonepe

paytm, google pay, phonepe

जबलपुर। साइबर ठग पैसे हड़पने के लिए नए नए तरीकों से लोगों को लूट रहे हैं। अब वे परिचितों के मोबाइल नंबरों को हैक कर परिचितों को कॉल करते हैं फिर उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजकर बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं। ऐसा ही मामला जबलपुर में सामने आया है। जहां एक वृद्ध को उसके परिचित ने पहले तो एक लिंक भेजा और फिर उसके जरिए वृद्ध के अकाउंट से 60 हजार रुपए पार कर दिए। मामले की शिकायत वृद्ध ने गोहलपुर पुलिस से की। जांच के बाद पुलिस ने बुधवार रात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

गोहलपुर पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मामला
मोबाइल वॉलेट पर भेजा यूआरएल, 60 हजार उड़ाए

फोन पर बात कर गूगल पे के माध्यम से एकाउंट से 60 हजार रूपये निकाले
गोहलपुर थाना पुलिस ने बताया कि 2 फरवरी को रात 10 बजे रमेश कुमार नामदेव उम्र 65 वर्ष निवासी अमननगर अमखेरा ने लिखित शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि 19 जनवरी को उसके मोबाइल पर फोन कॉल आया जो कि उसे परिचित के नाम सेव है। उन्हौंने उससे कहा कि मुझे किसी से 20 हजार रूपये लेना है। आनलाईन सुविधा उसके पास नहीं है अत: पैसे आपके खाते में जमा करवा देता हूं तथा मैं बाद में आपसे ले लूंगा। परिचित होने के कारण उसने उन्हें हां कर दिया और मांगने पर उसने अपना गूगल पे का नम्बर उसी मोबाइल पर दे दिया था।

थोड़ी देर में इसी नम्बर से वापस कॉल आया तथा जांच के लिये कहा कि पैसा आया या नहीं। उसके लिंक में 20 हजार दिखा रहा था। उसके मना करने पर उसने गूगल पे खोलने के लिये कहा तथा 20 हजार रूपये की राशि को क्लिक करने कहा उसमें कलेक्ट लिखा था इसलिये उसने उसे क्लिक कर दिया तथा पिन नम्बर उस व्यक्ति के कहने पर डाल दिया था। इतने में उस व्यक्ति ने उसे बातों में उलझाकर पहले 20 हजार, फिर 10-10 हजार रूपए इस प्रकार 5 बार में कुल 60 हजार रूपए पर पिन डलवाए और फिर सर्वर की समस्या बताकर कहा कि बाद में थोड़ी देर से जमा करवा दूंगा।

उसके बुरी तरह से उलझाकर रखने के कारण वह कुछ समझ नहीं पाया और उस व्यक्ति ने उसके एकाउंट से 60 हजार रूपए धोखाधड़ी कर निकाल लिए। उसने तुरंत बताया कि मेरे 60 हजार रूपए निकल गए तो कॉल करने वाले ने कहा कि मेरे पास भी पैसा नहीं आया। बैंक से बात करने पर बताया है कि आपका पैसा कहीं नहीं जाएगा। कॉल करने वाले ने उससे उसका आधारकार्ड तथा पेनकार्ड नम्बर बतानें को कहा लेकिन नहीं बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।