राष्ट्रीय

बिहार में बदमाश बेखौफ: घर में घुसकर 78 साल की महिला को उतारा मौत के घाट, चाकू से किए कई वार

पटना के शास्त्रीनगर में एजी कॉलोनी पार्क के पास एक रिटायर्ड शिक्षिका की उनके घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई और उनके शरीर से गहने लूट लिए गए, जिसकी जांच पुलिस की एसआईटी टीम कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jan 2026, 4:48 PM IST
Bihar Crime
बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिहार के पटना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला की अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। यह मामला शास्त्रीनगर थाना इलाके की एजी कॉलोनी पार्क के पास का बताया जा रहा है। मृतका की पहचान माधवी कुमारी के रूप में हुई है और वह एक रिटायर्ड टीचर थी। पुलिस ने माधवी के शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बिल्डिंग में अकेली रहती थी बुजुर्ग महिला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, माधवी बिल्डिंग के हाउस नंबर सी - 71 में अकेली रहती थी। उनके दो बेटे और एक बेटी है। उनका बड़ा बेटा देहरादून में और छोटा दिल्ली में काम करता है। माधवी के पति अमरेंद्र कुमार दास AG दफ्तर में अधिकारी थे और 6 साल पहले उनकी मौत हो गई थी। पड़ोस की महिला माधवी के घर पहुंची तो उन्हें वह घर में मृत मिली। माधवी का गला चाकू से कटा हुआ था और उनेके शरीर पर कई जगह चाकू से हमला किया गया था।

माधवी के शरीर से सभी गहने गायब

माधवी को खून से लथपथ देख पड़ोस की महिला घबरा गई और उसने तुरंत माधवी की बेटी को घटना की जानकारी दी, जो कि उसी बिल्डिंग में डांस क्लास चलाती है। मामले की जानकारी मिलते ही माधवी की बेटी उसके घर पहुंची और उसने पुलिस को फोन किया। मामले की जानकारी मिलते ही शास्त्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि मृतका के शरीर से सभी गहने गायब थे। हालांकि घर में रखा बाकी का सामान सब कुछ अपनी जगह सुरक्षित था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

माधवी के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस माधवी के पड़ोस में रहने वाली महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसी महिला ने माधवी को सबसे पहले मृत पाया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया। इस SIT ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा कर लिए। पुलिस का दावा है कि वह जल्द से जल्द इस मामले को सुलझा लेगी।

Updated on:
17 Jan 2026, 4:48 PM IST
Published on: