राष्ट्रीय

Bihar Election 2025: 14 लाख फर्स्ट टाइम वोटर करेंगे मतदान, नॉमिनेशन के 10 दिन पहले तक जुड़वा सकते हैं नाम

Bihar Election 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में कुल वोटरों की संख्या करीब 7.43 करोड़ है। इनमें करीब 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 करोड़ महिला मतदाता हैं।
2 min read
Oct 06, 2025
Feature image
बिहार में दो चरणों में होगा मतदान

Bihar Election 2025: चुनाव आयोग ने सोमवार को बिहार चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार 243 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। विधानसभा चुनावों का परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। सोमवार को चुनावों की तारीख का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- चुनाव को लेकर EC ने तमाम तैयारी पूरी कर ली है।

14 लाख फर्स्ट टाइम वोटर करेंगे मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में कुल वोटरों की संख्या करीब 7.43 करोड़ है। इनमें करीब 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 करोड़ महिला मतदाता हैं। ज्ञानेश कुमार ने बताया इस बार 14 लाख फर्स्ट टाइम वोटर मतदान करेंगे। साथ ही कहा- 1725 थर्ड जेंटर वोटर है और करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है।

90,712 होंगे पोलिंग बूथ

सीईसी ने कहा कि बिहार में इस बार 90,712 पोलिंग बूथ होंगे। जिनमें से शहरी क्षेत्र में 13,911 और ग्रामीण क्षेत्रों में 76,801 बूथ होंगे। 1,044 पोलिंग बूथों की जिम्मेदारी महिलाओं के पास होगी।

30 सितंबर को अंतिम वोटर लिस्ट की जारी

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए बिहार में मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया गया। एक अगस्त को ड्राफ्ट सूची जारी हुई और सभी राजनीतिक दलों को सौंपी गई। एक अगस्त से एक सितंबर तक आपत्ति और दावे के लिए समय दिया गया। पात्रता के परीक्षण के बाद 30 सितंबर को फाइनल मतदाता सूची जारी की गई। यह सूची भी सभी राजनीतिक दलों को दी जा चुकी है।

10 दिन पहले तक जुड़वा सकते हैं नाम

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा- वोटर लिस्ट में अगर कोई गलत रह गई है तो जिलाधिकारी के पास अपील की जा सकती है। अगर किसी का नाम छूटा है तो वह नॉमिनेशन के 10 दिन पहले तक जुड़वा सकता है।

Published on:
06 Oct 2025 05:34 pm