राष्ट्रीय

Bihar Election 2025: NDA की सरकार बनने पर बदल जाएगा इस शहर का नाम, CM योगी ने किया ऐलान

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 6 और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी।
2 min read
Nov 04, 2025
योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित किया
योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित किया (Photo-IANS)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा। पहले चरण के प्रचार के लिए अंतिम दिन होने के कारण आज पार्टियों के स्टार प्रचारकों ने रैलियां भी की। इसी बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों से बड़ा वादा किया। योगी आदित्यनाथ ने मोहिउद्दीन नगर का नाम बदलने की बात कही। 

क्या रखा जाएगा अगला नाम

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अगर बिहार में एनडीए की सरकार बनती है तो मोहिउद्दीन नगर का नाम बदलकर मोहन नगर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यूपी में फैजाबाद को अयोध्या और इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया, उसी तरह मोहिउद्दीन नगर का नाम बदलकर मोहन नगर कर दिया जाएगा।

‘राजद ने रोकी राम मंदिर की रथ यात्रा’

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जंगलराज और गुंडागर्दी राजद और कांग्रेस की पहचान है, जो उनकी पारिवारिक पहचान का हिस्सा है। बिहार को लूटने वाले लोग खानदानी लुटेरे हैं और अब वे एक खानदानी माफिया को अपना चेला बनाकर बिहार में 'जंगलराज' बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को नकारा और राजद ने राम मंदिर की रथ यात्रा रोकी। ये दोनों सहयोगी हैं। 

‘सीतामढ़ी में माता सीता जानकी मंदिर का होगा निर्माण’

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलाईं, अयोध्या को खून से लथपथ कर दिया। हम ही डटे रहे। दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक अयोध्या में आखिरकार भव्य राम मंदिर बन ही गया। अब सीतामढ़ी में माता सीता जानकी मंदिर का भी निर्माण होगा, जिसकी नींव रखी जाएगी और काम शुरू होगा। अयोध्या को सीतामढ़ी से जोड़ने के लिए एक कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है। 6,155 करोड़ रुपये की लागत से एक चार लेन वाली सड़क भी बनाई जा रही है।

भगवान राम और हनुमान के लगाए नारे

बता दें कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने 20 मिनट के भाषण में 20 बार भगवान राम और जय हनुमान के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने सपा नेता अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पहले अपराधियों को गले लगाते थे आज वह यहां अपराधियों के खिलाफ बात करते हैं।

Updated on:
04 Nov 2025 05:14 pm
Published on:
04 Nov 2025 05:14 pm
Also Read
View All
Gujarat Wife Murder: प्रेम संबंध के चलते पत्नी की हत्या, पति ने दोस्त के साथ मिलकर नहर में फेंका

वियतनाम बोट हादसा: भारतीय दूतावास ने जान गंवाने वाले 15 लोगों की जारी की लिस्ट, तमिलनाडु के सबसे ज्यादा

‘या तो सबूत दें या फिर माफी मांगें’, उमर अब्दुल्ला के खरीद-फरोख्त वाले आरोप पर भड़के BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी

Ambala Car Bomb Blast: अंबाला कार बम धमाके में NIA का बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी समेत 8 पर चार्जशीट

राहुल गांधी का ‘कंप्रोमाइज’ शब्द अब पंजाब कांग्रेस में बना मुद्दा, सुखजिंदर सिंह रंधावा बोले- ‘कांग्रेस को बोलने वाला नेता चाहिए, समझौता करने वाला नहीं’