राष्ट्रीय

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार को लगा बड़ा झटका, लक्ष्मेश्वर राय ने राजद का थामा दामन

Bihar Election 2025: राजद में शामिल होने के बाद लक्ष्मेश्वर राय ने तेजस्वी यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि तेजस्‍वी यादव अति पिछड़ों और पिछड़ों की राजनीति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
2 min read
Oct 09, 2025
Feature image
राजद में शामिल हुए लक्ष्मेश्वर राय (Photo-IANS)

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान होते ही सरगर्मी भी तेज हो गई है। इसी बीच नेताओं का एक दल से दूसरे दल में आने-जाने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और JDU के वरिष्ठ नेता लक्ष्मेश्वर राय ने पार्टी छोड़ दी और एक बार फिर राजद का दामन थाम लिया।

पार्टी छोड़ते ही JDU पर बरसे राय

जेडीयू छोड़ने के बाद लक्ष्मेश्वर राय ने सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में अब दलितों और पिछड़ों की कोई सुनवाई नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अब वैसी नहीं रही जैसी पहले हुआ कहती थी। 

तेजस्वी यादव की तारीफ

राजद में शामिल होने के बाद लक्ष्मेश्वर राय ने तेजस्वी यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि तेजस्‍वी यादव अति पिछड़ों और पिछड़ों की राजनीति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार जनता बदलाव चाहती है। 

चुनाव लड़ने को लेकर भी दी प्रतिक्रिया

इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा अगर पार्टी चाहेगी तो हम चुनाव जरूर लड़ेंगे और तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व में हम बिहार के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। 

जनता बदलाव चाहती है-राजद नेता

राजद के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा- आने वाले दिनों में और भी नेता राजद में शामिल होंगे, क्योेंकि जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि तेजस्‍वी यादव की हर घर नौकरी जैसी घोषणाएं केवल नारे नहीं हैं, बल्कि ये वादे हैं जिन्हें हमारी सरकार बनने के बाद धरातल पर उतारा जाएगा। हम जो कहते हैं, वह करते हैं।

सीट शेयरिंग पर क्या बोले कांग्रेस सांसद

महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा- सीटों पर चर्चा जारी है लेकिन कोई विवाद नहीं है। एक-दो सीटों को लेकर बातचीत चल रही है पर जल्द ही सब कुछ साफ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है, जबकि एनडीए में मतभेद नजर आ रहा है। 

Updated on:
09 Oct 2025 06:19 pm
Published on:
09 Oct 2025 06:19 pm
Also Read
View All
Abhijit Dipke: महाराष्ट्र में अभिजीत दीपके के घर पहुंचे देवेंद्र फडणवीस के मंत्री, बोले- सरकार ने सभी मांगे मान ही ली

राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेते युवा’, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला

‘अब टाइफाइड से जंग…’: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, ड्रिप वाली फोटो वायरल

Dharmendra Pradhan: दो बार ठुकराया इस्तीफा, फिर अचानक ऐसा क्या बदला? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

तेलंगाना में निकाय चुनाव के बहाने विधानसभा चुनाव की तैयारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने नेताओं को दिया जीत का मंत्र