राष्ट्रीय

Bihar Election 2025: राघोपुर नहीं इस सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, PK ने कर दिया ऐलान

Bihar Politics: जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने एक डिजिटल चैनल के कार्यक्रम में कहा कि वे करगहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
2 min read
Sep 03, 2025
Feature image
करगहर सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रसांत किशोर (Photo-IANS)

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया है। एक डिजिटल चैनल के कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने ऐलान किया कि वे रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

VIP सीट बन जाएगी करगहर

बता दें कि आगामी विधासनभा चुनाव में प्रशांत किशोर करगहर सीट से चुनाव लड़ते हैं तो यह वीआईपी सीट में बन जाएगी और सभी की निगाह इस सीट पर टिक गई है। दरअसल, पीके की पार्टी बिहार चुनाव में थर्ड फ्रंट की भूमिका में है। एनडीए और महागठबंधन के अलावा पीके ने अपनी पार्टी को थर्ड फ्रंट बनकर उभारा है। 

क्या बोले प्रशांत किशोर

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने कहा कि सभी लोगों को दो जगह से चुनाव लड़ना चाहिए। एक कर्म भूमि और दूसरा जन्म भूमि। अगर जन्मभूमि की बात की जाए तो मेरी जन्मभूमि करगहर है और मैं वहीं से चुनाव लड़ना चाहता हूं। 

ब्राह्मण बहुल सीट है करगहर

बता दें कि रोहतास जिले की करगहर विधानसभा सीट ब्राह्मण बहुल सीट है। यदि विधानसभा चुनाव 2020 की बात की जाए तो इस सीट से कांग्रेस के संतोष मिश्रा ने जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे नंबर पर जेडीयू के वशिष्ठ सिंह रहे थे। हालांकि इससे पहले उनके राघोपुर सीट से चुनाव लड़ने की बात चल रही थी। लेकिन अब पीके ने स्पष्ट कर दिया है कि वे करगहर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

243 सीटों पर लड़ेगी जन सुराज लड़ेगी चुनाव

हालांकि इससे पहले पीके ने ऐलान कर दिया था कि उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं जन सुराज नेता ने एक और ऐलान किया था कि यदि उनकी पार्टी या तो विधानसभा चुनाव में 10 सीट भी नहीं लाएगी या फिर बहुमत में रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद विधायक बनना या सत्ता की चाबी लेना नहीं है। हम बिहार के असल मुद्दों को सामने ला रहे हैं।

Updated on:
03 Sept 2025 02:45 pm
Published on:
03 Sept 2025 02:45 pm
Also Read
View All
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, मशहूर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी दास गिरफ्तार

Maharashtra: खुले में खाने का तेल बेचने पर लगी रोक, उल्लंघन पर 10 लाख रुपए तक जुर्माना और उम्रकैद का प्रावधान

Gujarat: नकली शराब बनाने के लिए बुलाया था ‘डॉक्टर’, पीने से उसकी भी मौत, 13 गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

‘वंदे मातरम’ पर हो रहे विवाद पर शर्मिला टैगोर का बड़ा बयान, बोलीं- एक ईश्वर को मानने वालों के लिए पूरा गीत गाना मुश्किल

Ambikapur News: एनएच पर गड्ढे में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी को लगाई फटकार, कहा- यहां कभी आते हैं या नहीं…