राष्ट्रीय

Bihar Election 2025: महागठबंधन के सत्ता में आने पर 25 लाख का मिलेगा मुफ्त इलाज, प्रियंका गांधी ने किया बड़ा वादा

Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बुधवार को पीएम मोदी और नीतीश सरकार पर निशाना साधा।
2 min read
Nov 05, 2025
प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया
प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया (Photo-IANS)

बिहार में पहले चरण के लिए गुरुवार को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। अब राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने दूसरे फेज की वोटिंग के लिए प्रचार तेज कर दिया है। वाल्मीकि नगर में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता से बड़ा वादा किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा- अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो प्रदेश के लोगों को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

'नेहरू को गाली देती है बीजेपी'

प्रियंका गांधी ने कहा- वे पंडित जवाहरलाल नेहरू को गाली देते रहते हैं, हर एक कमी के लिए उन्हें दोषी ठहराते हैं। आज न्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी चुनाव जीत गए हैं और उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के बारे में बोला। यहां पर बीजेपी के लोग उन्हें गाली देते हैं।

NDA सरकार पर साधा निशाना

इस दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने NDA सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा बिहार में 20 साल से एनडीए की सरकार है। इसके बाद भी यहां के लोगों को रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों में जाना पड़ता है। खेती-किसाने से भी लोग कमा नहीं पा रहे हैं। एक जमाने में खेती काफी थी, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। आज उपज के सही दाम नहीं मिल रहे हैं।

वाल्मीकि नगर में सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा- यहीं से महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन की चिंगारी भड़काई थी, जो इस क्षेत्र के किसानों से प्रेरित थी। अपार औपनिवेशिक उत्पीड़न और संघर्ष के बावजूद, उन्होंने गांधी को लड़ने के लिए प्रेरित किया, राष्ट्र को स्वतंत्र कराने और साम्राज्य को हराने के लिए उनके साथ खड़े रहे। इस क्षेत्र से, विशेष रूप से चंपारण से, आपके कई पूर्वजों ने इस संघर्ष में भाग लिया और कई लोगों ने जाति या धर्म की परवाह किए बिना स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

राहुल गांधी के बयान को लेकर दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मेरे भाई (राहुल गांधी) ने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे सेना का अपमान हो, न ही वह कभी ऐसा कुछ कहेंगे। जो सेना की सबसे ज़्यादा परवाह करते हैं, उसकी सेवा के लिए समर्पित हैं, वे मेरे भाई हैं। वह सच्चाई के साथ खड़े होते हैं और ये लोग उनका मुकाबला नहीं कर सकते।

'बड़े उद्योगपतियों के कर्ज हो जाते हैं माफ'

प्रियंका गांधी ने चनपटिया में भी चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये नरेंद्र मोदी का साम्राज्य है, जहां आपको कोई मदद नहीं मिलती और आपके कर्ज़ कभी माफ़ नहीं होते। लेकिन बड़े उद्योगपतियों, अंबानी और अडानी के करोड़ों के कर्ज़ माफ़ कर दिए जाते हैं। ये मोदी जी का साम्राज्य है, जहाँ बिहार की मज़बूत शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। वो बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन उनके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है। 

Updated on:
05 Nov 2025 04:30 pm
Published on:
05 Nov 2025 04:30 pm