राष्ट्रीय

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर फंसा पेच, जानें कैसे

Bihar Politics: पशुपति पारस को शामिल करके महागठबंधन पासवान वोटो को अपनी तरफ करने की कोशिश करेगा। पारस लंबे समय से खगड़िया की अलौली विधानसभा सीट से विधायक हैं।
2 min read
Sep 07, 2025
Feature image
बिहार में महागठबंधन में अब 8 पार्टी हो गई है (Photo-IANS)

Bihar Election 2025: बिहार में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले गठबंधनों में पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर रस्साकशी शुरू हो गई है। एनडीए और महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। महागठबंधन में दो दल शामिल होने के बाद सीट बंटवारे में पेच फंस गया है। दरअसल, झारखंड मुक्ति मोर्चा और पशुपति पारस का लोजपा गुट महागठबंधन में शामिल हो गए हैं।

अब महागठबंधन में हुई 8 पार्टी

बिहार के महागठबंधन में अब 8 पार्टी हो चुकी हैं। जिसमें राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, माले, CPI, CPM, VIP, जेएमएम और लोजपा (पारस गुट) हैं। इसका अर्थ है कि प्रदेश की 243 विधानसभा सीटों को 8 दलों के बीच बांटना होगा। हर दल चाहता है कि उसे अधिक से अधिक सीटें मिले। 

JMM ने मांगी 12 सीटें

राजद नेता तेजस्वी यादव के घर पर शनिवार को महागठबंधन में जेएमएम के शामिल होने का ऐलान किया गया था। अब इसके साथ ही सवाल उठने लग गया है कि जेएमएम को कितनी सीटें मिल सकती है? इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक JMM ने 12 सीटों पर अपना दावा ठोका है। लेकिन चर्चा यह भी है कि जेएमएम को 7-8 सीट मिल सकती है। 

लोजपा को कितनी सीटें मिलेंगी

बता दें कि पशुपति पारस को शामिल करके महागठबंधन पासवान वोटो को अपनी तरफ करने की कोशिश करेगा। पारस लंबे समय से खगड़िया की अलौली विधानसभा सीट से विधायक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पशुपति पारस की पार्टी को 2-3 सीटें जरूर मिलेंगी, जिससे उनके बेटे भी चुनाव लड़ सकते हैं। 

इस जगह फंसा पेच

दरअसल महागठबंधन में शामिल मुकेश सहनी की वीआईपी ने 50 सीटें मांगी है। इसके अलावा चुनाव में जीतने पर डिप्टी सीएम का पद भी मांगा है। राजद के तेजस्वी यादव या कांग्रेस के लिए मुकेश सहनी को समायोजित करना मुश्किल होगा। संभावना जताई जा रही है है कि VIP को 20 से 25 सीटें मिल सकती हैं। कई दलों को इस संख्या पर भी आपत्ति है क्योंकि पिछली बार सहनी ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था और केवल 4 सीटें जीती थीं।

2020 में महागठबंधन का प्रदर्शन

विधानसभा चुनाव 2020 में राष्ट्रीय जनता दल ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 75 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा और महज 19 सीटों पर जीत मिली। ​​भाकपा-माले ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा और 12 सीटों पर जीत हासिल की। ​​माकपा ने 4 सीटों पर चुनाव लड़ा और 2 सीटों पर जीत हासिल की। ​​भाकपा ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा और 2 सीटों पर जीत हासिल की।

Updated on:
07 Sept 2025 07:36 pm
Published on:
07 Sept 2025 07:36 pm