Bihar Election Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी मैदान में है। Matrize के एग्जिट पोल्स में 5 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है।
Bihar Election Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरण संपन्न हो गए है। अब सभी की नजर एक्जिट पोल पर टिकी हुई है। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। हालांकि असली असली परिणाम 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। बिहार चुनाव में बीजेपी, जदयू और लोजपा के एनडीए (NDA) गठबंधन का मुकाबला कांग्रेस और राजद के इंडिया गठबंधन से है। इस बार प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी मैदान में है। बिहार चुनाव में पीके का जलवा नहीं चल पाया है।
अब तक आए सभी आठ एग्जिट पोल—दैनिक भास्कर, मैट्रिज, पीपुल्स इनसाइट, पीपुल्स पल्स, जेवीसी, पी-मार्क, चाणक्य स्ट्रैटेजीज, और डीवी रिसर्च—ने सत्तारूढ़ एनडीए की स्पष्ट जीत, विपक्षी महागठबंधन की हार, और जन सुराज पार्टी के लिए एक बड़ा झटका बताया है, जिसे किशोर ने राज्य के लिए तीसरे विकल्प के रूप में देखा था।
सभी आठ एग्जिट पोलकर्ताओं ने रेंज का विकल्प चुना है, और जन सुराज पार्टी को सबसे अधिक नुकसान इस बात से होगा कि उनमें से छह ने रेंज की शुरुआत शून्य से की है और भविष्यवाणी की है कि बिहार के लगभग सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के बावजूद यह पार्टी अपना खाता खोलने में असफल हो सकती है।
पीपल्स पल्स ने 0-5 के बीच का अनुमान लगाया है, जो सातों में से किसी में भी सबसे ज़्यादा है। दैनिक भास्कर ने 0-3, पीपल्स इनसाइट ने 0-2, मैट्रिज़ ने 0-2 और जेवीसी ने 0-1 का अनुमान लगाया है। पी-मार्क ने पार्टी के कम से कम एक और ज़्यादा से ज़्यादा चार सीटें जीतने की संभावना जताई है। डीवी रिसर्च ने कम से कम दो और ज़्यादा से ज़्यादा चार सीटें जीतने का अनुमान लगाया है। चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ ने भी कम से कम दो और ज़्यादा से ज़्यादा चार सीटें जीतने का अनुमान लगाया है।
| एग्जिट पोल | NDA | महागठबंधन | अन्य |
| JVC Polls | 135-150 | 88-103 | 3-6 |
| मैटराइज-आईएएनएस (Matrize-IANS) | 147-167 | 60- 70 | 2-10 |
| People's Insight | 133-159 | 75-101 | 3-6 |
| People's Pulse | 133-159 | 75-101 | 2-11 |
बिहार में पहले चरण के लिए 6 नवंबर को करीब 65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। जो कि 1951 के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 67.14 प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे अधिक मतदान किशनगंज में 76.26%, कटिहार में 75.23%, पूर्णिया में 73.79% और सुपौल में 70.69% दर्ज किया गया।
| पार्टी | कितनी सीटों पर चुनाव लड़ी | जीत |
| राजद | 144 | 75 |
| बीजेपी | 110 | 74 |
| जेडीयू | 115 | 43 |
| कांग्रेस | 70 | 19 |
| CPI (ML) | 19 | 12 |
| वीआईपी | 13 | 4 |
| HAM | 7 | 4 |
| कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी | 4 | 2 |
| कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया | 6 | 2 |
| पार्टी | कितने सीटों पर चुनाव लड़ी | जीत |
| राजद | 101 | 80 |
| जेडीयू | 101 | 71 |
| बीजेपी | 157 | 53 |
| कांग्रेस | 41 | 27 |
| भाकपा (माले) | 98 | 3 |
| लोक जनशक्ति पार्टी | 42 | 2 |
| राष्ट्रीय लोक समता पार्टी | 23 | 2 |
| हिंदुस्तान आवाम मोर्चा | 21 | 1 |
| सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) | 6 | 0 |
| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) | 32 | 0 |
| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी | 88 | 0 |