राष्ट्रीय

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए क्या है आरजेडी का मास्टरप्लान, जानें

Bihar Election: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए आरक्षण को बढ़ाने पर जोर दिया है।

2 min read
Jun 25, 2025
lalu yadav
लालू प्रसाद यादव ने बिहार चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। (फोटो सोर्स : IANS)

Bihar Election: बिहार में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने भी तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। लालू प्रसाद यादव ने राजद राज्य परिषद बैठक में कार्यकर्तां से तेजस्वी को सीएम बनाने का आह्वान किया था। वहीं प्रदेश में महागठबंधन की कई बैठक हो चुकी है, लेकिन सीएम चेहरा अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि महागठबंधन तेजस्वी यादव के चेहरे पर ही चुनाव लड़ सकता है।

तेजस्वी ने जनता के नाम लिखा पत्र

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता के नाम एक पत्र लिखा है। इस पत्र में प्रदेश की जनता से उन्होंने कई वादे किए हैं। साथ ही नीतीश सरकार की आलोचना की है। तेजस्वी ने पत्र में लिखा कि यदि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनने पर वादों पर अमल किया जाएगा और पांच साल में पूरे देश में बिहार को नंबर वन बनाया जाएगा। 

क्या है राजद का मास्टप्लान

विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने अपना मास्टर प्लान भी बता दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा ब्लू प्रिंट और रोड मैप तैयार है। हर वर्ग, जाति और धर्म के लोगों को आगे बढ़ाया जाएगा, इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में हर वर्ग के विश्वस्तरीय उद्योग स्थापित करने के लिए वे कृतसंकल्पित हैं। 

आरक्षण बढ़ाने पर हो सकता है काम

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए आरक्षण को बढ़ाने पर जोर दिया है। यदि राजद सरकार सत्ता में आती है, तो वह आरक्षण के दायरे को और विस्तार देने पर काम कर सकती है। तेजस्वी ने जनता के नाम लिखे पत्र में कहा कि हम डोमिसाइल नीति और 65 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की बात भी करेंगे।

लालू के अध्यक्ष बनने से राजद को होगा फायदा

लालू प्रसाद यादव के लगातार 13वीं बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी को कई तरह से फायदा हो सकता है। दरअसल, लालू यादव का लंबा राजनीतिक अनुभव और बिहार की राजनीति में उनकी गहरी पैठ राजद को संगठनात्मक स्थिरता प्रदान करती है। उनकी उपस्थिति पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाती है और खासकर पिछड़े वर्ग, दलित, और अल्पसंख्यक समुदायों में उनके प्रति मजबूत समर्थन है। उनकी ताजपोशी से पार्टी का वोट बैंक एकजुट रह सकता है, जो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महत्वपूर्ण है।

वोट बैंक का प्रभाव

लालू यादव का यादव, मुस्लिम, और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदायों में मजबूत प्रभाव है। उनकी छवि एक सामाजिक न्याय के नेता के रूप में बिहार की राजनीति में प्रासंगिक बनी हुई है, जो राजद को ग्रामीण और कमजोर वर्गों के बीच लोकप्रियता दिला सकता है।

Published on:
25 Jun 2025 04:05 pm
Also Read
View All