
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने रविवार को 25 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में ओवैसी ने दो हिंदू उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है। AIMIM ने कहा- पार्टी बिहार के सबसे मजलूम लोगों की आवाज बनेंगी। यह सूची AIMIM बिहार यूनिट ने तैयार की है और इस सिलसिले में पार्टी की क़ौमी कियादत से भी मशविरा किया गया है।
| विधानसभा | प्रत्याशी |
| अमौर | अख्तरुल इमान |
| बलरामपुर | आदिल हसन |
| ढाका | राणा रंजीत सिंह |
| नरकटिया | शमीमुल हक |
| गोपालगंज | अनस सलाम |
| जोकीहट | मुरशिद आलम |
| बहादुरगंज | तौसीफ आलम |
| ठाकुरगंज | गुलाम हसनैन |
| किशनगंज | वकील शम्स आगाज |
| बैसी | गुलाम सरवर |
| शेरघाटी | शाह ए अली खान |
| नाथ नगर | एमडी इस्माइल |
| सिवान | मोहम्मद कैफ |
| केओटी | अनिसुर रहमान |
| जाले | फैसल रहमान |
| सिकंदरा | मनोज कुमार दास |
| मुंगेर | डॉ. मुनाजिर हसन |
| नवादा | नसीमा खातून |
| मधुबनी | रश्नीद खलील अंसारी |
| दरभंगा ग्रामीण | मोहम्मद जलाल |
| गोराबोरम | अख्तर शाहंशाह |
| कस्बा | शाहनवाज आलम |
| अररिया | मोहम्मद मंजूर आलम |
| बरारी | मतीउर रहमान शेरशाहबादी |
| कोचाधामन | सरवर आलम |
बिहार चुनाव के लिए इस सूची में AIMIM ने दो हिंदुओं को भी टिकट दिया है। पार्टी ने ढाका से राणा रंजीत सिंह और सिकंदरा से मनोज कुमार दास को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि ढाका मुस्लिम बहुल सीट है। राणा रंजीत सिंह पूर्व सांसद सीताराम सिंह के बेटे हैं। रंजीत सिंह के भाई बीजेपी के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह हैं। दरअसल, ढाका से नामांकन भरने के दौरान राणा रंजीत सिंह के सिर पर टोपी, माथे पर तिलक और हाथ में कलावा था।
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने कहा कि यह गठबंधन धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ मिलकर सांप्रदायिक ताकतों को रोकने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा- इस गठबंधन के तहत AIMIM 35, आजाद समाज पार्टी 25 और अपनी जनता पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
बता दें कि बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM, चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (ASP) और स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी (AJP) ने मिलकर एक नया गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन को ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस नाम दिया है।
बिहार में 243 विधानसभा सीटें है। इन सीटों पर दो चरणों (6 और 11 नवंबर) को वोटिंग होगी। वहीं वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। दरअसल, इस बार महागठबंधन, एनडीए के अलावा पीके और प्रशांत किशोर की पार्टी भी चुनावी मैदान में है। वहीं तीसरा गठबंधन ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस भी चुनाव लड़ रहा है।