राष्ट्रीय

बिहार चुनाव 2025: 243 नहीं अब 242 सीटों पर चुनाव लड़ेगा महागठबंधन, जानें वोटिंग से पहले एक सीट का कैसे हुआ नुकसान

Bihar Chunav 2025: सुगौली विधानसभा सीट से VIP प्रत्याशी शशिभूषण सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। ऐसे में अब महागठबंधन प्रदेश की 243 सीटों में से 242 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी।

2 min read
Oct 21, 2025
चुनाव से पहले महागठबंधन को लगा झटका (Photo-IANS)

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के बाद अब महागठबंधन को भी बड़ा झटका है। महागठबंधन के घटक दल VIP के एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है। जानकारी के अनुसार सुगौली विधानसभा सीट से VIP प्रत्याशी शशिभूषण सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। ऐसे में अब महागठबंधन प्रदेश की 243 सीटों में से 242 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। बता दें कि इससे पहले एनडीए के घटक दल लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया था। सीमा सिंह ने मढौरा विधानसभा से नामांकन भरा था।

ये भी पढ़ें

बीजेपी ने सवर्णों तो राजद ने MY पर जताया भरोसा, इस मामले में सबसे आगे निकली RJD

VIP के टिकट पर भरा था पर्चा

बता दें कि सुगौली से अभी राजद विधायक शशिभूषण सिंह हैं, लेकिन यह सीट अबकी बार वीआईपी के खाते में चले गई थी। इसलिए शशिभूषण सिंह ने वीआईपी के टिकट पर नामांकन दाखिल किया था। हालांकि इस दौरान उनसे एक बड़ी गलती हो गई, जिससे उनका नोमिनेशन रद्द हो गया।

क्या हुई गलती

चुनाव आयोग में वीआईपी क्षेत्रीय पार्टी के रूप में दर्ज है जबकि राजद एक राष्ट्रीय पार्टी है। राजद जैसे बड़े दलों के प्रत्याशी को एक प्रस्तावक लेकर नोमिनेशन करना होता है। वहीं VIP जैसे क्षेत्रीय दल को 10 प्रस्तावक के साथ नामांकन करना होता है। VIP प्रत्याशी एक प्रस्तावक लेकर नामांकन करने चले गए थे और पर्चा भी भर दिया था। जांच में प्रस्तावकों की संख्या पूरी नहीं होने के आधार पर उनका नामांकन रद्द कर दिया।

ओम प्रकाश सहनी का भी रद्द हुआ नामांकन

सुगौली सीट से वीआईपी प्रत्याशी ही नहीं RJD से बागी और निर्दलीय उम्मीदवार ओम प्रकाश सहनी का भी नामांकन रद्द हो गया है। अब इस सीट पर ओम प्रकाश सहनी और शशि भूषण सिंह के नोमिनेशन रद्द होने से समीकरण पूरी तरह बदल गया है। अब इस सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अजय झा और लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार राजेश कुमार के बीच मुकाबला माना जा रहा है।

सीमा सिंह का भी नामांकन हुआ था रद्द

बता दें कि इससे पहले भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया था। उन्होंने मढ़ौरा विधानसभा सीट से नोमिनेशन दाखिल किया था। बिहार में अब एनडीए और महागठबंधन 242-242 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। 

ये भी पढ़ें

बिहार चुनाव नहीं लडे़गी झामुमो, जानें क्या बताई वजह

Also Read
View All

अगली खबर