राष्ट्रीय

बिहार चुनाव 2025: चुनाव प्रचार में मौसम बनी बाधा, नीतीश-तेजस्वी से लेकर इन नेताओं की रैली हुई रद्द

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 6 और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी।
2 min read
• •
Nov 01, 2025
खराब मौसम के कारण तेजस्वी यादव की रैली हुई रद्द
खराब मौसम के कारण तेजस्वी यादव की रैली हुई रद्द (फोटो-x/yadavtejashwi)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रदेश में पहले चरण के मतदान के लिए महज 4 दिन का समय शेष है। इसको लेकर राजनीतिक दलों द्वारा स्टार प्रचारकों की चुनावी सभाएं भी ज्यादा से ज्यादा कराई जा रही है। इसी बीच शनिवार को मौसम की वजह से कई नेताओं की चुनावी रैली भी रद्द हो गई। हालांकि जनता से जुड़ने के लिए उन्होंने सड़क और फोन पर ही चुनावी मेला सजा लिया। 

तेजस्वी ने फोन पर रैली को संबोधित किया

महागठबंधन के सीएम फेस और राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी रैली को फोन से ही संबोधित किया। दरअसल, खराब मौसम के कारण उनका विमान उड़ान नहीं भर सका। राजद नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि छपरा, वैशाली सहित 16 जगहों पर आज चुनावी रैली है। हालांकि इनमें से कुछ को फोन से ही संबोधित किया है। फिलहाल मौसम साफ हुआ है तो अन्य सभाओं के लिए निकले हैं।

नीतीश ने सड़क पर लोगों से किया संवाद

बता दें कि मधुबनी में बारिश की परवाह किए बिना सीएम नीतीश कुमार सड़क पर उतर गए। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी संवाद किया। सीएम ने गांव में रोड शो के दौरान बिना मंच और माइक के लोगों से सीधी बात की।

JDU प्रत्याशी ने की पैदल यात्रा

बिहार में इस समय मोकामा विधानसभा क्षेत्र सबकी जुबान पर है। दरअसल, मोकापा में दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह पर लगाया जा रहा है। वहीं शनिवार को बारिश के कारण JDU प्रत्याशी ने पैदल ही लोगों से संपर्क किया। बता दें कि अनंत सिंह के सामने आरजेडी से वीणा कुमारी चुनाव लड़ रही हैं। वीणा कुमारी दादा के नाम से फेमस सूरजभान सिंह की पत्नी है।

अमित शाह की रैली स्थगित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गोपालगंज की चुनावी सभा स्थगित हो गई। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसभा को संबोधित किया।

Updated on:
01 Nov 2025 08:24 pm
Published on:
01 Nov 2025 06:58 pm
Also Read
View All
चंडीगढ़ में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर AAP का प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया समेत कई नेता हिरासत में; केजरीवाल बोले- देश में तानाशाही

CJP Protest: विमान में ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, यात्री का सवाल, ‘आखिर जनता को क्यों भुगतनी पड़े परेशानी?’

CJP Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग, आप नेता बोले- सरकार ने लगाया अघोषित आपातकाल

आप किससे बात करते हैं, कहां जाते हैं, सब बिक रहा था! मुंबई में कॉल रिकॉर्ड बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिसकर्मी समेत 9 लोग गिरफ्तार

Video: ड्रोन से निगरानी, दिल्ली की सड़कों पर स्पाइक स्ट्रिप्स और जगह-जगह बैरिकेडिंग