राष्ट्रीय

JDU की दूसरी लिस्ट जारी, 9 महिलाओं पर नीतीश ने जताया भरोसा, LJP के दावे वाली सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। नीतीश कुमार ने 9 महिलाओं को टिकट दिया है। साथ ही, लोजपा की दावों वाली पांच सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।
less than 1 minute read
Oct 16, 2025
Bihar Assembly Elections 2025
सीएम नीतीश कुमार। फोटो- आईपीआरडी

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 44 लोगों के नाम हैं। तेजस्वी की पत्नी राजश्री की तुलना जर्सी गाय से करने वाले राजवल्लभ की पत्नी विभा देवी को टिकट दिया गया है। बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को औरंगाबाद की नवीनगर से टिकट दिया गया है। चेतन आनंद साल 2020 में शिवहर से विधायक बने थे। जदयू की दूसरी लिस्ट में 9 महिलाओं को शामिल किया गया है। 4 मुस्लिम चेहरों को भी टिकट दिया गया है।

सोशल इंजीनियरिंग का रखा ध्यान

इससे पहले JDU ने 57 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। पार्टी इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सभी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हो गया है। इसमें पूरा जातीय समीकरण का ध्यान रखा गया है। 37 पिछड़ा, 22 अतिपिछड़ा, 22 पिछड़ा और 04 अल्पसंख्यक और एक अनुसूचित जनजाति को टिकट दिया गया है। बेलागंज से मनोरमा देवी को एक बार फिर से JDU ने मौका दिया है। मनोरमा देवी पिछले उपचुनाव में बेलागंज से जीत कर आईं थी।

3 बाहुबलियों को मिला टिकट

बुधवार को पहली लिस्ट में 57 कैंडिडेट के नाम थे। जिसमें 3 बाहुबलियों को टिकट मिला है। मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धूमल सिंह, कुचायकोट से अमरेंद्र पांडेय को उतरा है। वहीं जदयू की पहली लिस्ट में 18 विधायकों को रिपीट किया गया है। जदयू के चार विधायकों का टिकट कटा है। इसके साथ ही, लोजपा (रामविलास) की दावे वाली पांच सीटों सोनबरसा, अलौली, राजगीर, एकमा और मोरबा पर भी नीतीश कुमार ने अपने प्रत्याशी उतार दिए है। बता दें कि पासवान की एलजेपी (R) को 29 सीटें मिली है। इसमें से पांच पर अब जदयू के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

Updated on:
16 Oct 2025 12:50 pm
Published on:
16 Oct 2025 12:40 pm
Also Read
View All
‘गोलीबारी होगी, बदसलूकी और हत्याएं होंगी’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर RSS नेता की विवादित टिप्पणी, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश

CJP प्रदर्शनकारियों को मुंबई पुलिस ने भेजे नोटिस, कार्रवाई न करने के दावों पर कहा जांच होने तक नहीं रुकेगी प्रक्रिया

NEET-UG Row: राधाकृष्णन समिति की 101 में से 27 सिफारिशें अब तक लागू नहीं, NTA अब भी करा रहा है भर्ती परीक्षाएं

असम और बिहार में छात्रों पर दर्ज केस वापस, CJP की चेतावनी के बाद हरकत में आई सरकार

‘दस साल की सजा, करोड़ों का जुर्माना’, विपक्ष के कड़े विरोध के बाद आज संसद में पेपर लीक रोकने वाले नए बिल पर चर्चा