राष्ट्रीय

बिहार चुनाव : पीके की पहली लिस्ट जारी, 51 में से मात्र इतनी सीटों पर उतारे मुस्लिम उम्मीदवार, पढ़ें डिटेल

जन सुराज पार्टी ने बेनीपट्टी से मोहम्मद परवेज आलम, अमौर से अफरोज आलम, कोचाधामन सीट से अबू अफ्फान फारूकी, बैसी से मोहम्मद शहनवाज आलम, महिशी से शमीम अख्तर और दरभंगा रूरल से शोएब खान को प्रत्याशी बनाया गया है। 
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2025, 3:56 PM IST
Prashant Kishore
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Photo-IANS)

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली लिस्ट जारी हो गई है। इस सूची में 51 उम्मीदवारों के नाम हैं। हालांकि इस लिस्ट में प्रशांत किशोर का नाम नहीं है। इसके अलावा पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन करते समय जाति का भी पूरा ख्याल रखा है। प्रशांत किशोर की पहली लिस्ट में 6 मुस्लिमों को टिकट दिया गया है।

किस-किस को मिला टिकट

जन सुराज पार्टी ने बेनीपट्टी से मोहम्मद परवेज आलम, अमौर से अफरोज आलम, कोचाधामन सीट से अबू अफ्फान फारूकी, बैसी से मोहम्मद शहनवाज आलम, महिशी से शमीम अख्तर और दरभंगा रूरल से शोएब खान को प्रत्याशी बनाया गया है।

राघोपुर सीट से करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत

जन सुराज पार्टी ने ऐलान किया कि राघोपुर सीट से प्रशांत किशोर चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। इस सीट से तेजस्वी यादव विधायक हैं। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा- अगले दो-तीन दिन में सभी सीटों पर पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों का ऐलान हो जाएगा। 

40 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का किया था ऐलान

बता दें कि इससे पहले जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने प्रदेश की 243 सीटों में से 40 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारने का वादा किया था। यदि प्रशांत किशोर 40 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारते हैं तो महागठबंधन के लिए असहज की स्थिति पैदा हो सकती है।

इन बड़े लोगों को भी मिला टिकट

जन सुराज की पहली लिस्ट में कई बड़े लोगों को भी टिकट दिया है, जिसमें अस्थावां से आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह, कुम्हरार से गणितज्ञ प्रो केसी सिन्हा, करगहर से भोजपुरी एक्टर सिंगर रितेश रंजन पांडेय, दरभंगा से आर के मिश्रा (पूर्व IPS) और मांझी से वाई वी गिरी शामिल है।

विधानसभा चुनाव होंगे रोचक

बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। इस बार विधानसभा चुनाव की लड़ाई रोचक होने वाली है, क्योंकि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ-साथ प्रशांत किशोर और तेज प्रताप यादव की पार्टी भी चुनावी मैदान में है। 

Updated on:
9 Oct 2025, 3:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Punjab Election: पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को लगा झटका, दो विधायकों ने दिया इस्तीफा; BJP में हो सकते है शामिल

साधु-संतों संग रामलीला मैदान पहुंचे पप्पू यादव, बोले- राहुल गांधी के आह्वान पर साथ आया Gen-Z और संत समाज

Congress Rally: ’12 साल बाद भी 1984 दंगा पीड़ितों को न्याय नहीं, महारैली पर ही याद आया सिखों का अपमान’, राजा वड़िंग ने बीजेपी पर साधा निशाना

INDIA गठबंधन की महारैली पर जेपी नड्डा ने साधा निशाना, राहुल गांधी की राजनीति के बताए चार चरण, विपक्ष से पूछे सवाल

INDIA ब्लॉक की रैली से पहले बढ़ी सियासी हलचल, मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंचे अभिषेक बनर्जी