राष्ट्रीय

Bihar News: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, स्वास्थ्य विभाग में 60 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

बिहार में नई सरकार के बनते ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने किए हुए वादों को पूरा करने की शुरुआत कर दिी है। सरकार बनते ही सबसे पहले तेजस्वी यादव ने 10 लाख सरकारी नौकरी देने का दावा किया था। उन्होंने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग में 60 हजार पदों पर सरकारी नौकरी का ऐलान किया है।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2022, 12:20 PM IST
ealth Minister Tejashwi Yadav announced 60 thousand posts will be recruited in health department
ealth Minister Tejashwi Yadav announced 60 thousand posts will be recruited in health department

तेजस्वी यादव ने बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने राज्य में बंपर सरकारी नौकरी का ऐलान किया है। बिहार सरकार जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 60 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस बात की जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को दी है। तेजस्वी यादव राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी देने की कवायद में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आरा में मेंटल हॉस्पिटल के उद्घाटन के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि जल्द ही सरकार स्वास्थ्य विभाग में 60 हजार पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू करेगी।


उपख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शुक्रवार को आरा में बिहार के पहले मानसिक स्वास्थ्य एवं सहबद्ध विज्ञान संस्थान (बिमहास) का उद्घाटन करते हुए राज्य वासियों को नई सौगात दी। उद्घाटन के दौरान उन्होंने मंच पर संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरेगी। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल 17 हजारों पदों के लिए विज्ञापन निकाल दिया गया है और जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े 60 हजार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


इसके अलावा तेजस्वी यादव ने ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग को सभी सुविधाएं देंगे, लेकिन मरीजों की इलाज में कोताही हुई तो किसी को बख्शेंगे भी नहीं। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अब गरीबों की सरकार है, इसलिए लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। बता दें, तेजस्वी यादव ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार बनने पर 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। वहीं 2022 में सरकार बनने के बाद इन्होंने अपना वादा दुहराया भी। अब वह अपने वादे को पूरा करने में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना के अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, कहा- PMCH में हालात खराब, हर चीज में लापरवाही

Published on:
Also Read
View All
IDBI बैंक के निजीकरण पर राहुल गांधी और निर्मला सीतारमण आमने-सामने, वित्त मंत्री बोलीं- कांग्रेस के राज में फोन पर बंटते थे लोन

यमुना में डुबकी लगाने वाले मनोज तिवारी को किरेन रिजिजू की चुनौती, बोले- आइए करते हैं स्विमिंग कॉम्पिटिशन

अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश

गुजरात में मोदी के स्वागत का अनोखा अंदाज! बनास डेयरी की महिलाओं के हाथों में दिखे खास पोस्टर, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, रेड अलर्ट जारी, क्या होता है ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड