राष्ट्रीय

Bihar 2nd Phase Chunav: कांग्रेस-भाजपा समर्थकों के बीच वोटिंग के दौरान जमकर हुई मारपीट, सामने आई चौंकाने वाली वजह!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग 122 सीटों पर जारी है। अररिया के फोर्ब्सगंज कॉलेज पोलिंग बूथ पर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई।
2 min read
Nov 11, 2025
Feature image
कांग्रेस-भाजपा समर्थकों के बीच जमकर हुई मारपीट। (फोटो- ANI)

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। इस दौरान, कुछ जगहों पर बवाल होने की जानकारी सामने आई है।

अररिया में भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई है। कांग्रेस समर्थकों ने आरोप लगाया है कि भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस मतदाताओं की पिटाई करने करने का आह्वान किया था।

उधर, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने वोट देने के बाद बिहार में महागठबंधन की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा- मतदाताओं और महागठबंधन के मूड में स्पष्ट बदलाव आया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता ने पिछले दो दशकों से सत्ता में रही सरकार को खत्म करने का मन बना लिया है।

अज्ञात वाहनों की आवाजाही पर चिंता जताई

वहीं, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने मतदान के दौरान अज्ञात वाहनों की आवाजाही पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा- हमारे इलाके में एक काली स्कॉर्पियो कार घूम रही है।

हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह किसकी कार है। प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे कई अवांछित वाहन घूम रहे हैं। हमने अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क कर दिया है।

दिल्ली ब्लास्ट पर क्या बोले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष?

वहीं, दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट पर राजेश राम ने कहा- ऐसी घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध हैं। यह सुरक्षा में एक विफलता है। देश को एकजुट रहना चाहिए। इसलिए किसी के बहकावे में न आएं। अगर देश सुरक्षित रहेगा, तो हम सुरक्षित रहेंगे।

इस बीच, बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान, जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय झा ने मतदान प्रतिशत पर आशा व्यक्त करते हुए कहा कि लोग राज्य में शांति, सुशासन और विकास के लिए बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं।

1 बजे तक कहां कितना हुआ मतदान?

भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62 प्रतिशत मतदान हुआ।

सबसे अधिक मतदान किशनगंज जिले में 51.86 प्रतिशत दर्ज किया गया, इसके बाद गया में 50.95 प्रतिशत, जमुई में 50.91 प्रतिशत और बांका में 50.07 प्रतिशत मतदान हुआ।

Updated on:
11 Nov 2025 02:09 pm
Published on:
11 Nov 2025 02:09 pm
Also Read
View All
‘अब टाइफाइड से जंग…’: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, ड्रिप वाली फोटो वायरल

Dharmendra Pradhan: दो बार ठुकराया इस्तीफा, फिर अचानक ऐसा क्या बदला? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

तेलंगाना में निकाय चुनाव के बहाने विधानसभा चुनाव की तैयारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने नेताओं को दिया जीत का मंत्र

‘यूरोप को भारत से सीखना चाहिए’: 386 रुपए में दिल्ली-जयपुर का सफर कर गदगद हुआ ब्रिटिश टूरिस्ट, बोला-‘पैसा वसूल’

UP Election: यूपी चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी का दांव, अखिलेश यादव से बोले- अभी साथ आओ, बाद में मत पछताना