राष्ट्रीय

PM नरेंद्र मोदी की हत्या की रची जा रही थी साजिश, आरोपी ने CIA से किया था संपर्क

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की कथित साजिश के आरोप बिहार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह पहले भी बड़े कांड को अंजाम देने की कोशिश कर चुका है।

2 min read
Apr 10, 2026
आसनसोल में पीएम मोदी की रैली

Conspiring to Assassinate PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की कथित साजिश के आरोप में बिहार पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों के अगुवा अमन तिवारी ने अमरीकी खुफिया एजेंसी सीआइए को ई-मेल भेजकर मोदी की हत्या का प्रस्ताव दिया था और बदले में मोटी रकम मांगी थी।

ये भी पढ़ें

पुडुचेरी में टूटा 50 साल का रिकॉर्ड, असम और केरल में भी बंपर वोटिंग; जानें कहां कितना हुआ मतदान

बिहार के बक्सर से आरोपी अमन गिरफ्तार

पुलिस ने अमन को बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव उपखंड के सिमरी थाना क्षेत्र में पकड़ा। पुलिस आरोपियों के मोबाइल, लैपटॉप व अन्य उपकरणों तथा उनके संपर्काें को खंगाल रही है। बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खुफिया सूत्रों से अमन के मेल भेजने की सूचना मिली थी।

पीएम मोदी की हत्या के लिए 22 दिन का समय मांगा

उसने मोदी की हत्या के लिए 22 दिन का समय मांगा था। उससे पूछताछ के बाद उसके दो साथियों को पकड़ा गया। आर्य ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अमल तिवारी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसने पहले भी कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी और उसे गिरफ्तार भी किया गया था।

साल 2022 में भी वह बड़े कांड को अंजाम देने की साजिश रच चुका

इससे पहले वर्ष 2022 में भी वह कोलकाता एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच चुका था। हालांकि उस समय समय रहते पुलिस ने कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया था। नाबालिग होने के कारण उसे कानूनी राहत मिल गई थी। अब एक बार फिर उसका नाम गंभीर आरोपों में सामने आया है।

पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांच

फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है या नहीं। पुलिस साइबर एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल पूरे मामले ने इलाके के साथ-साथ देशभर में हलचल मचा दी है।

Published on:
10 Apr 2026 06:49 am
Also Read
View All