राष्ट्रीय

Bihar Politics: हार की समीक्षा के बीच दिल्ली के लिए निकले तेजस्वी यादव, मीडिया के सवालों का नहीं दिया जवाब

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद राजद की ओर से समीक्षा की जा रही है। इसी बीच तेजस्वी यादव पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2025, 4:17 PM IST
पटना से दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी यादव
पटना से दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी यादव (Photo-IANS)

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से राजद नेता तेजस्वी यादव मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर राष्ट्रीय जनता दल समीक्षा कर रही है। इसी बीच तेजस्वी यादव पटना से दिल्ली के लिए निकल गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई और सवालों का जवाब नहीं दिया।

मीडिया से बनाई दूरी

पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव से मीडिया ने सवाल पूछे, लेकिन राजद नेता बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए। बता दें कि तेजस्वी यादव एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए नजर आते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बात नहीं की। तेजस्वी यादव दिल्ली क्यों गए हैं, इसके बारे में भी अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। 

1 दिसंबर से शुरू होगा विधानसभा सत्र

बता दें कि 1 दिसंबर से विधानसभा का सत्र शुरू होगा, जिसमें नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव पटना लौट सकते हैं। 

हार पर मंथन शुरू

विधानसभा चुनाव 2025 में मिली हार पर राजद ने मंथन शुरू कर दिया है। ये बैठकें 4 दिसंबर तक चलेंगी। इन बैठकों में नेता उन कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार करेंगे जिनकी वजह से पार्टी को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बताया जा रहा है कि समीक्षा बैठक दो चरणों में होगी। समीक्षा का काम 9 दिसंबर तक चलेगा।

RJD ने जीती 25 सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने महज 35 सीटों पर जीत दर्ज की, जिसमें से राजद ने 25 सीटें जीती। वहीं कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली। एनडीए ने 243 में से 202 सीटों पर जीत दर्ज की। प्रदेश में बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की और सबसे बड़ी पार्टी बनी। दूसरे नंबर पर जेडीयू रही। जेडीयू ने 85 सीटें जीती। 

Updated on:
27 Nov 2025, 4:17 PM IST
Published on: