राष्ट्रीय

Bihar Politics: ‘नीतीश की कृपा से…’, बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने दिया बयान

Bihar News: राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जदयू ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि माननीय तेजस्वी यादव जी को टेंशन देने वाला समाचार आ गया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2025, 1:22 PM IST
Feature image

Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) होने है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश में बड़ा फेरबदल करते हुए अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह राजेश कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बिहार में कांग्रेस ने दलित कार्ड खेला है। बिहार के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है।

क्या बोले मंत्री अशोक चौधरी

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की कृपा से राजेश कुमार जीते हैं। वह ललन भुइया की सीटिंग सीट से चुनाव लड़े और जीते है। हमने खुद ललन भुइया को टिकट दिलाने के लिए खुद नीतीश कुमार के पैर पकड़ लिए थे। बता दें कि कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

JDU प्रवक्ता ने तेजस्वी को टैग कर लिखी ये बात

राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जदयू ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि माननीय तेजस्वी यादव जी को टेंशन देने वाला समाचार आ गया है। महागठबंधन में शामिल दलों के लिए खुशखबरी… बधाई हो। उन्होंने यह पोस्ट RJD नेता तेजस्वी यादव को टैग की। शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, देखें वीडियो...

कौन हैं राजेश कुमार

राजेश कुमार पूर्व मंत्री दिल्केश्वर राम के बेटे है। दिल्केश्वर कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। राजेश कुमार कुटुंबा विधानसभा सीट से दो बार चुनाव जीत चुके हैं। राजेश कुमार दलित समुदाय से आते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में दलित वोटरों को सांधने के लिए कांग्रेस ने राजेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

वोटबैंक की तलाश में जुटी कांग्रेस

दरअसल, बिहार में कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु की नियुक्ति के बाद आशंका जताई जा रही थी कि अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। प्रदेश में एक समय में कांग्रेस का दलित-सवर्ण और मुस्लिम वोटबैंक हुआ करता था। पार्टी ने इसी को ध्यान में रखते हुए राजेश कुमार को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है।

Updated on:
19 Mar 2025, 1:22 PM IST
Published on: