सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश सिंह पार्टी से काफी समय से नाराज चल रहे थे। खासकर, बिहार में कन्हैया कुमार को बिना उनकी राय लिए प्रमुखता देने से वह असंतुष्ट थे। कहा जा रहा है कि कन्हैया कुमार के महागठबंधन में अचानक सक्रिय होने से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं में असहमति थी। अखिलेश सिंह की नाराजगी इस हद तक थी कि 12 मार्च को प्रस्तावित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की समीक्षा बैठक को भी रद्द करना पड़ा था। अब आखिरकार कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें हटाने का फैसला ले लिया।