घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फुलकाहा थाना में एक मामला दर्ज किया, जिसमें 18 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। अब तक छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें ललित कुमार, प्रभु यादव, प्रमोद कुमार यादव, शंभु यादव, कुंदन यादव और ललन कुमार यादव शामिल हैं।