इस घटना को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने लिखा, मुख्यमंत्री की नाक के नीचे फिर आज राजधानी पटना में करोड़ों की लूट। हत्या, लूट, चोरी, रंगदारी, बलात्कार और भ्रष्टाचार ही नीतीश सरकार की एकमात्र उपलब्धि है। NDA के बड़बोले अहंकारी नेता चुप है क्योंकि सबका हिस्सा फिक्स है। अपराधी सचेत है क्योंकि मुख्यमंत्री अचेत है। अपराधियों की बहार है। क्योंकि CM नीतीशे कुमार है।