राजद नेता ने आगे कहा कि नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव ने दो बार सीएम बनाया। लालू और नीतीश कुमार के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती। नीतीश कुमार के पास कोई नीति नहीं है, कोई सिद्धांत नहीं है, कोई विचारधारा नहीं है। सब जाए भाड़ में जाए, हम कुर्सी के जुगाड़ में, ये हैं नीतीश कुमार।