Pakistan Minister Taj Mahal Visit: पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मामलों के संघीय मंत्री, मुसद्दिक मसूद मलिक की आगरा में ताजमहल देखने की गुजारिश को भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है। वे नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों के साथ ताजमहल का दौरा करेंगे। हालांकि, नई दिल्ली में निजामुद्दीन औलिया दरगाह जाने की उनकी एक और गुजारिश को ठुकरा दिया गया है।