Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का बयान सामने आया है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, "लोकतंत्र में जनता मालिक है। मुझे उम्मीद है कि भाजपा अपने किए वादों को पूरा करेगी।" इस साल के आखिर में बिहार में भी चुनाव होने वाले है। हाल ही में दिल्ली चुनाव पर बात करते हुए यादव ने कहा, "बिहार तो बिहार है - उन्हें (भाजपा को) यह समझना होगा।" इससे पहले आज, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि लोगों को आप से शिकायत है और कथित 'शराब घोटाले' का भी चुनावों पर असर पड़ा है।