Delhi Election Result: भारतीय जनता पार्टी (BJP) 27 साल बाद की सत्ता में वापसी हो रही है। दो बार सत्ता में रही आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। अब समय आ गया है चुनाव प्रचार के दौरान किए वादों को पूरा करने का। दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के मन में बहुत से सवाल सामने आ रहे है। दरअसल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी चुनाव में जीत कर सरकार बनती है तो महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे। लेकिन आप को दिल्ली में हार का सामना करना पड़ा।