राष्ट्रीय

बिहार के सारण में अनियंत्रित कार ने श्राद्ध भोज खा रहे 18 लोगों को कुचला, 1 की मौत

बिहार के सारण में एक अनियंत्रित जाइलो कार ने सड़क किनारे श्राद्ध भोज खा रहे 18 लोगों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। कार ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त में है। बताया जा रहा है कि, वो नशे में था।

2 min read
saran.jpg
बिहार के सारण में अनियंत्रित कार ने श्राद्ध भोज खा रहे 18 लोगों को कुचला, 1 की मौत

बिहार के सारण में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेरहवीं का भोज खा रहे लोगों को एक अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। तेज रफ्तार कार की जद में आए करीब 18 लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को इसकी जानकार दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से गंभीर रुप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कार चालक हिरासत में ले लिया गया है।

कार सड़क से बस्ती में जा घुसी

जानकारी के अनुसार, बिहार के सारण में मशरक के लखनपुर गोलंबर के नजदीक कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव में हीरा राम के घर श्राद्ध भोज चल रहा था। लोग सड़क पर बैठ कर खा रहे थे। तभी एक अनियंत्रित जाइलो कार सड़क किनारे दुकान को तोड़ते हुए बस्ती में जा घुसी।

आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया

श्राद्ध भोज में खा रहे लोग कार की चपेट में आ गए। जिससे 18 लोग घायल हो गए और 1 की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान सिवान का बाजितपुर निवासी सुदर्शन प्रसाद के रूप में हुई है। मृतक अपने रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में आए हुए थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि कोई कुछ समझ ही नहीं सका।

कार चालक हिरासत में

बताया जा हरा है कि, पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार कार चालक सहित अन्य शराब के नशे में थे। पुलिस अभी भी घटनास्थल पर दल-बल के साथ मौजूद है।

Updated on:
27 Nov 2022 08:50 am
Published on:
27 Nov 2022 08:48 am
Also Read
View All
Maharashtra Politics: ‘शरद पवार को राज्य सभा में बनाया जाएगा विपक्ष का नेता’, उद्धव ठाकरे को लेकर भी BJP विधायक ने किया दावा

भगवंत मान पर अकाल तख्त का रुख सख्त, SGPC सदस्य ने सुरजीत सिंह बिट्टावड कहा- वीडियो असली, CM दें इस्तीफा

Patrika Explainer: TMC और शिवसेना (UBT) के सांसद मिलने के बाद भी लोकसभा में दो-तिहाई का आंकड़ा नहीं होगा पार, अब क्या करेगी मोदी सरकार

नितिन नवीन की नई टीम में गुजरात, राजस्थान और MP पर खास फोकस, चुनावी समीकरण साधने की तैयारी तेज

पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मीटिंग, ईरान युद्ध और ट्रेड डील समेत कई विषयों पर होगी चर्चा