Bihar Assembly Election 2025: बिहार में एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की है। अब सरकार बनाने की तैयारी तेज हो गई है।
Bihar Women MLA: बिहार की 243 विधानसभा सीटों में एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज कर एक बार फिर सत्ता में वापसी की है। वहीं महागठबंधन को महज 35 सीटें ही मिली है, जबकि 6 अन्य ने जीती है। प्रदेश में एनडीए की सरकार को वापस में लाने में महिलाओं का हाथ है, लेकिन दूसरी तरफ पिछले 15 सालों से विधानसभा में महिलाओं की संख्या लगातार घट रही है। टिकट वितरण में भी पार्टियां महिलाओं को कम आंक रही है। इस बार सबसे ज्यादा महिलाओं को राजद ने टिकट दिया था। RJD ने 24 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा था।
बिहार में 2010 के बाद से विधानसभा में महिलाओं की संख्या घटी है। हालांकि 2025 के चुनाव में तीन महिलाओं की संख्या बढ़ी है। पिछली बार 26 महिला चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं थी, लेकिन इस बार 29 महिलाओं ने चुनाव जीता है। बता दें कि 2010 में 34 महिला जीतकर विधानसभा पहुंचीं थी, लेकिन इसके बाद से महिलाओं का संख्या बल कम होता रहा। 2015 में 28 और 2020 में 26 महिलाओं ने चुनाव जीता था।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जिन 29 महिलाओं ने चुनाव जीता है, उनमें से 26 एनडीए से है जबकि तीन महागठबंधन से है। दरअसल, विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ने सबसे ज्यादा 24 महिलाओं को टिकट दिया। हालांकि तीन ही महिलाओं को जीत मिली। इसके अलावा बीजेपी और जेडीयू ने 13-13 महिलाओं को टिकट दिया था। दोनों ही पार्टी से 10-10 सीटों पर जीत हासिल की है।
| पार्टी | कितनी महिलाओं को दिया टिकट | कितनी महिला प्रत्याशी जीती |
| BJP | 13 | 10 |
| JDU | 13 | 10 |
| RJD | 24 | 3 |
| लोजपा (आर) | 5 | 3 |
| HAM | 2 | 2 |
| आरएलएम | 1 | 1 |
चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) ने पांच महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा था, जिनमें से तीन ने जीत दर्ज की। इसके अलावा हम से दो और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से एक महिला ने चुनाव जीता। उपेंद्र कुशवाह की पार्टी से उनकी पत्नी स्नेहलता ने सासाराम से जीत दर्ज की।
वहीं इस चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज अपना प्रभाव नहीं दिखा सकी। पीके की पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया। जन सुराज ने 25 महिलाओं को टिकट दिया था। इसके अलावा BSP ने 26 महिलाओं को टिकट दिया था। दोनों ही पार्टी में से किसी भी महिला को जीत नहीं मिली।
ये भी पढ़ें