राष्ट्रीय

बंगाल के आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव, गाड़ी के शीशे टूटे

West Bengal polls 2026 के दौरान बर्नपुर में भारी तनाव। आसनसोल दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव। कुमारगंज में सुभेंदु सरकार पर हमले के बाद अब रहमतनगर में हुई हिंसा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

2 min read
Apr 23, 2026
Agnimitra Paul
पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल (Photo - ANI)

BJP candidate attacked Agnimitra Paul: पश्चिम बंगाल के दक्षिण मेदिनीपुर स्थित कुमारगंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुभेंदु सरकार पर हुए जानलेवा हमले के बाद एक बार फिर हिंसा की खबर आई है। अब बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में आसनसोल दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला हुआ, जब वे एक मतदान केंद्र से बाहर निकल रही थीं।

भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल ने बताया, 'जैसे ही हमारी कार आगे बढ़ी, तभी एक बड़ा पत्थर हमारे कार के पिछले शीशे पर लगा और वह टूट गया। यदि कोई पीछे से वार करे तो हम क्या कर सकते हैं? हम एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। ऐसा बार-बार किया जा रहा है। अब आप समझ ही रहे होंगे कि यह कौन कर रहा है और क्यों किया जा रहा है? अल्पसंख्यक बहुल इलाके में इस तरह की हरकत कौन करेगा? टीएमसी (TMC) के अल्पसंख्यकों के साथ अच्छे संबंध हैं, लेकिन अब मुस्लिम भाई-बहन भी मोदी सरकार चाहते हैं। उन्हें पता है कि वर्तमान सरकार ने कोई काम नहीं किया है। पत्थर मारकर मुझे रोका नहीं जा सकता, मैं फिर से क्षेत्र में जाऊंगी। हमने थाने में सूचना दे दी है, हालांकि अभी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।'

उधर, पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चुनाव के दौरान हुई इस हिंसा से इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

कौन हैं अग्निमित्रा पॉल?

आपको बता दें कि अग्निमित्रा पॉल राजनीति में आने से पहले एक सफल फैशन डिजाइनर के रूप में विख्यात थीं। 2021 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने आसनसोल दक्षिण (Asansol Dakshin) निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी। उन्होंने सायनी घोष को 4,487 वोट से हराया था।

अग्निमित्रा पॉल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान वे आसनसोल दक्षिण सीट से एक बार फिर भाजपा की प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। उनका मुकाबला टीएमसी के तापस बनर्जी से होगा।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में आसनसोल दक्षिण सीट पर भाजपा की अग्निमित्रा पॉल का मुकाबला टीएमसी के तापस बनर्जी से है। तापस बनर्जी इससे पहले 2011 से 2021 तक आसनसोल दक्षिण का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Updated on:
23 Apr 2026 04:21 pm
Published on:
23 Apr 2026 03:52 pm