23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा प्रत्याशी सुभेंदु सरकार की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले-TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़ की

West Bengal election violence: कुमारगंज में भाजपा प्रत्याशी सुभेंदु सरकार पर हमला, मुर्शिदाबाद और सिलीगुड़ी में भी झड़पें, टीएमसी पर गंभीर आरोप।

2 min read
Google source verification
Subhendu Sarkar

पश्चिम बंगाल चुनावः दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी सुभेंदु सरकार (Photo - ANI)

Subhendu Sarkar claims TMC workers attacked him: पश्चिम बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी सुभेंदु सरकार पर हमला हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब इस हमले को लेकर सुभेंदु सरकार की पहली प्रतिक्रिया आई है।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि कई मतदान केंद्रों में एजेंटों को जबरदस्ती हटा दिया गया और जब वह बूथ नंबर 24 पर जमीनी स्थिति का जायजा लेने गए, तो TMC कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उन पर और उनकी टीम पर हमला किया। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि हमले के दौरान थाने पर तैनात केंद्रीय बल मौजूद नहीं थे।

उन्होंने कहा, 'कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र में 8-10 मतदान केंद्रों से हमारे मतदान एजेंटों को जबरन हटा दिया गया। मैंने व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप किया और सुनिश्चित किया कि उन्हें वापस अंदर जाने दिया जाए। जब ​​मैं बूथ नंबर 24 पर स्थिति का जायजा लेने गया, तो उन्होंने मेरी पूरी टीम और मुझ पर हमला कर दिया; उनका स्पष्ट इरादा डराने-धमकाने और भय का माहौल बनाना था… केंद्रीय बल मतदान केंद्र पर मौजूद थे, वे परिसर के अंदर थे। लेकिन जब मैं मौके पर पहुंचा, तो मेरे साथ केवल मेरा अंगरक्षक था; हमारे साथ कोई और नहीं था।

ममता बनर्जी पर लगाया आरोप

इस घटना पर आक्रोश और निराशा व्यक्त करते हुए सुभेंदु सरकार ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 'डर और हताशा' के कारण ऐसा कर रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं और तृणमूल कांग्रेस इस क्षेत्र की चारों सीटें हार रही है। हताशा और भय के कारण ही उन्होंने हम पर हमला किया है।'

मुर्शिदाबाद में भी हमला

इससे पहले दिन में मुर्शिदाबाद के नौदा में वोटिंग से पहले बुधवार देर रात देशी बम फेंका गया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। इसके बाद आम जनता उन्नयन पार्टी के चीफ हुमायूं कबीर सुबह जब घटनास्थल पर पहुंचे थे तब उनका जबरदस्त विरोध हुआ। इसके बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी।

समर्थकों ने एक-दूसरे पर हमला करने के लिए लाठियों का इस्तेमाल किया, पत्थर फेंके और सड़क के किनारे खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाया।सुरक्षा बलों ने जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया और हिंसा में शामिल समर्थकों को खदेड़ दिया।

इसके बाद हुमायूं कबीर ने धरना प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि एक पुलिस अधिकारी ने रात में उनके समर्थकों पर लाठीचार्ज किया और अधिकारी को हटाने की मांग की। उन्होंने चुनाव आयोग से झड़प में शामिल टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का भी आग्रह किया। सिलीगुड़ी में भी वोटिंग के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।