राष्ट्रीय

बकरीद से पहले कुर्बानी को लेकर आपस में भिड़े BJP नेता, अराफात शेख ने नितेश राणे पर साधा निशाना

Mumbai Politics 2026: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे द्वारा बकरीद को लेकर दिए वर्युअल कुर्बानी के बयान पर अपनी पार्टी के नेता हाजी अराफा शेख ने जोरदार पलटवार किया है।

2 min read
May 26, 2026
Haji Arafat Shaikh and Nitesh Rane

Haji Arafat Shaikh Attacks Nitesh Rane: देश भर में 28 मई को ईद उल-अजहा बकरीद मनाई जाएगी। बकरीद से पहले कुर्बानी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता आपस में भिड़ गए है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे द्वारा बकरीद को लेकर दिए वर्युअल कुर्बानी के बयान पर सियासत तेज हो गई है। बकरीद के दिन कंप्यूटर पर फोटो लगाकर बकरा काटें, इस पर बीजेपी नेता हाजी अराफा शेख ने अपनी पार्टी के विधायक नितेश राणे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुंबई में बकरीद से ठीक पहले बीजेपी नेता हाजी अराफात शेख ने नितेश राणे के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि लागों को परेशान किया जा रहा है, बकरों की गाड़ियों को रोका जा रहा है। शेख के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गर्मा गई है।

ये भी पढ़ें

बकरीद की छुट्टी के दिन परीक्षा कराने पर छात्र ने किया विरोध, दिल्ली हाईकोर्ट में पहुंचा मामला

'आपके चेंबूर वाले होटल में तो बेहतरीन मटन मिलता है'

भाजपा नेता हाजी अराफात शेख ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतेश को थोड़ा समझना चाहिए। ईद का त्योहार है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनकी अपनी मांस की दुकान भी है। उनके पिता ने मांस की दुकान से शुरुआत करके मंत्री पद तक का सफर तय किया। केंद्र सरकार में एक उच्च पदस्थ व्यक्ति बने। चेंबूर में उनका अपना होटल है, जिसका नाम उनकी मां के नाम पर रखा गया है।

'रविवार को मटन की जगह कभी कागज खाकर देखिए'

हाजी अराफात शेख ने आगे कहा कि उनके चेंबूर वाले होटल में बेहतरीन केकड़ा, बेहतरीन मछली और बेहतरीन मटन मसाला मिलता है। इसलिए, नीतीश राणे, आपको समझना होगा। अपनी मटन की दुकान और अपने होटल को देखिए। और अगर आप रविवार को मटन खाते हैं, तो आपको मटन की जगह कागज खाकर देखना चाहिए। आपको पता चलेगा कि उसका स्वाद कैसा होता है। लेकिन जब मैं आपके होटल जाता हूं, तो खाना स्वादिष्ट होता है, बढ़िया मटन के साथ।

'हिंदू कसाइयों के लिए बहुत कष्टदायक'

शेख ने ने कहा कि मैं नीतीश राणे से कहूंगा कि बकरियों को ले जाने वाले वाहनों को रोका जा रहा है और यह हिंदू कसाइयों के लिए बहुत कष्टदायक है। धनगर समुदाय भी बहुत परेशान है, और मुस्लिम समुदाय भी बहुत परेशान है। कसाई समुदाय को साल में एक बार कमाने का मौका मिलता है।

'वे अपने पिता से सलाह लें'

बीजेपी नेता हाजी ने कहा कि आप अपनी दुकान में अच्छा कारोबार करते हैं। इसलिए हमारे कारोबार का भी ध्यान रखें। मैं उनसे कहूंगा कि वे अपने पिता नारायण राणे से सलाह लें। मैं उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। मैं उन्हें ईद पर अपने घर आने और मटन खाने का निमंत्रण देता हूं।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र मंत्री नितेश राणे ने राहुल गांधी को बताया पाकिस्तानी एजेंट, कहा- पाक को खुश करने की कर रहे कोशिश
Published on:
26 May 2026 01:06 pm
Also Read
View All