राष्ट्रीय

हाईटेक हो रहे BJP कार्यकर्ता, सीख रहे AI की बारीकियां, देशव्यापी अभियान शुरू

BJP ने पूरे देश में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026' शुरू किया है। इस अभियान के तहत BJP कार्यकर्ताओं को AI का उपयोग, इसके नुकसान और बारीकियों के लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
2 min read
Mar 09, 2026
BJP Launches Nationwide AI training Campaign (Photo- ANI)
BJP ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए शुरू किया AI प्रशिक्षण शिविर(Photo- ANI)

BJP Launches Nationwide AI training Campaign: BJP ने अपना देशव्यापी 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026' 7 मार्च से शुरू कर दिया है। यह अभियान चुनावी राज्यों को छोड़कर पूरे देश में चलाया जा रहा है। BJP का यह अभियान 20 मई तक चलेगा। इस अभियान के तहत मंडल इकाई के BJP कार्यकर्ताओं के लिए 14 अप्रैल तक कार्यशालाएं आयोजित होंगी, जबकि जिला इकाइयों के लिए कार्यशालाएं 15 अप्रैल से 20 मई तक चलेंगी। इस महाअभियान के तहत प्रत्येक 2 दिवसीय कार्यशाला में BJP का इतिहास, विकास, पार्टी की विचारधारा की नींव, पार्टी का कामकाज, पार्टी का विस्तार, बूथ प्रबंधन, BJP सरकारों की उपलब्धियां, देश के सामने मौजूद बाहरी और आंतरिक चुनौतियां जैसे मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

BJP कार्यकर्ता सीखेंगे AI का उपयोग, गुर और खामियां

BJP के 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026' के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को AI के उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सिखाया जाएगा कि AI का उपयोग करके कम समय में किस प्रकार रिपोर्ट तैयार की जाए। AI से मेहनत और समय बचाकर किस प्रकार ग्राफिक्स तैयार किए जाएं और पार्ट के अन्य कार्य संपादित हों। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को सिखाया जाएगा कि AI का उपयोग करते समय क्या सावधानियां रखनी चाहिए। AI से तैयार किए गए किस प्रकार के वीडियो को शेयर करना है और किसे नहीं, इसके बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा AI के उपयोग के समय आने वाली अन्य चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

UP विधानसभा चुनाव-2027 के लिए हाईटेक हो रहे BJP कार्यकर्ता


BJP के AI प्रशिक्षण महाभियान के जरिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है। पार्टी का मानना है कि AI के सही उपयोग से काफी समय बचेगा। इसके साथ ही संगठन संबंधी बहुत से कार्यों को सीघ्र एवं त्रुटिरहित रहित तरीके से किया जा सकता है। BJP के 'पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026' के तहत गाजीपुर में पार्टी कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बीजेपी के विकास और इतिहास के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

BJP का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र को समर्पित


प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि BJP का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र समर्पण की भावना से प्रेरित है। जनसंघ के दौर से लेकर आज तक पार्टी ने अनेक संघर्षों का सामना करते हुए देश की राजनीति में एक मजबूत स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के महान विचारकों जैसे दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत ने संगठन को वैचारिक आधार प्रदान किया। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP देश के विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को साकार कर रही है।

आधुनिक युग में AI का उपयोग अहम


BJP के प्रशिक्षण शिविर में एक वरिष्ठ नेता ने आधुनिक युग में AI के उपयोग की उपयोगित पर अपनी बात रखी। BJP नेता ने कहा कि आज के समय में AI का उपयोग काफी अहम है। AI से उपयोग से पहले वक्ता भाषण देने से पहले बड़े-बड़े लिखित नोट तैयार करते थे, जिसमें काफी समय लगता था। इसके साथ ही गलतियों की संभावना बनी रहती थी। आज के समय में ऐसे सभी काम AI की मदद से चंद समय में हो जाते हैं। अब वक्ताओं को लिखित नोट्स के स्थान पर प्रजेंटेशन देने के लिए पॉवरपॉइंट और प्रोजेक्टर की जरूरत होती है। पार्टी के इस प्रशिक्षण अभियान में संगठन को मजबूत करने और अन्य जूरूरी पहलुओं के बारे में बताया जाएगा। यहां प्रशिक्षित होकर बीजेपी कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनावों में अहम भूमिका निभाएंगे।

Updated on:
09 Mar 2026 06:09 pm
Published on:
09 Mar 2026 04:43 pm
Also Read
View All