राष्ट्रीय

‘देश में कभी नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद’, BJP नेता बोले- लाख मातम मना लें कोई फायदा नहीं…

भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि देश में कभी बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी। जानिए हुमायूं कबीर और ममता बनर्जी पर क्या बोले...
less than 1 minute read
Dec 06, 2025
Dilip Ghosh
दिलीप घोष (IANS)

भाजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी है। दिलीप घोष ने कहा कि भारत में बाबरी मस्जिद कभी नहीं बनेगी। घोष ने कहा कि भारत में बाबरी मस्जिद कभी नहीं बनेगी। अयोध्या में गिराए गए ढांचे पर दुख मनाना बेकार है, क्योंकि लंबे आंदोलन और बलिदानों के बाद उस जगह पर राम मंदिर बना है। जिसे पूरे देश को समर्थन मिला है।

राम मंदिर से देशवासी खुश

भाजपा के पूर्व सांसद कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से देशवासी खुश हैं, लेकिन कुछ लोगों की आदत नहीं बदली है। वे अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। ममता बनर्जी की भी यह आदत है। हुमांयू कबीर के बयान पर भाजपा नेता घोष ने कहा कि RSS, ममता बनर्जी को क्यों लेगा? उनमें ऐसी क्या काबिलियत है? अगर वह राइट-विंग पॉलिटिक्स करना चाहती हैं, तो उन्हें एक नई पार्टी बनानी चाहिए और अपनी ताकत दिखानी चाहिए।

इस साल भी बड़े स्तर पर होगा गीता का पाठ

दिलीप घोष ने कहा कि हुमांयू कबीर को ममता बनर्जी के साथ लड़ना है। राजनीति करनी है तो नई पार्टी बनाकर दमखम दिखाएं। वही ठीक होगा। भाजपा नेता ने बंगाल में अलग-अलग जगह गीता पाठ के आयोजन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "तीन साल से सामूहिक गीता पाठ का आयोजन बंगाल में हो रहा है। शुरुआत में कोलकाता में आयोजन हुआ, जिसमें तकरीबन एक लाख लोग आए। पिछले साल सिलीगुड़ी में आयोजन हुआ। इस बार 5 लाख लोग एक साथ गीता पाठ करेंगे। इस आयोजन का नेतृत्व साधु संत कर रहे हैं।"

Published on:
06 Dec 2025 12:41 pm
Also Read
View All
Ketan Murder Case: 17 जून की रात से 18 जून की सुबह तक क्या हुआ? पुलिस जांच में हुए अहम खुलासे

गुजरात में सहकारी आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा की हुई शुरुआत, 14 शहरों में शुरू हुई सुविधा

धाविका बनना था सपना, पिता ने बनाया हैमर थ्रो स्टार, 18 साल की अनुष्का यादव ने तोड़ा 8 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को लेकर फैली गलतफहमी पर रक्षा मंत्रालय का बयान, 6 शहीद जवानों को पहले ही दिया जा चुका था राष्ट्रीय सम्मान-मिनिस्ट्री

केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया की बढ़ी मुश्किलें, बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी की बाइक, हुडी और हेडफोन पुलिस ने किए जब्त