राष्ट्रीय

Bengal Elections: पीएम मोदी के बंगाल दौरे के बाद भाजपा उठाएगी बड़ा कदम, TMC की बढ़ने वाली है टेंशन

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और सीएम ममता बनर्जी को पटखनी देने के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं पीएम मोदी के बंगाल दौरे के बाद उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Mar 13, 2026
BJP vs TMC
फोटो में पीएम मोदी और सर्कल में ममता बनर्जी (इमेज सोर्स: ANI)

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल और केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर भाजपा नेतृत्व ने मंथन शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास पर गुरुवार की देर सायं केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बंगाल के 150 से अधिक उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ। सूत्रों का कहना है कि उम्मीदवारों की पहली सूची पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 मार्च को बंगाल में चुनाव रैली के बाद घोषित कर सकती है।

पीएम आवास पर हुई BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

प्रधानमंत्री आवास पर हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित केंद्रीय चुनाव समिति के प्रमुख सदस्य शामिल हुए। इस दौरान उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ। एक सूत्र ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 150 से अधिक नामों पर मंथन हुआ है। पहली सूची फाइनल हो गई है। अन्य उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए समिति की एक और बैठक जल्द होने की संभावना है। बीजेपी इस पैंतरे से टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी पर बढ़त लेने की कोशिश में जुटी है।

केरल के उम्मीदवारों के नामों पर भी हुई चर्चा

केरल के उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई। चुनाव आयोग की ओर से 14 मार्च के बाद कभी भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। पश्चिम बंगाल में भाजपा और सत्ताधारी टीएमसी के बीच सीधा मुकाबला है तो केरल में लेफ्ट नेतृत्व एलडीएफ और कांग्रेस नेतृत्व यूडीएफ और भाजपा नेतृत्व एनडीए के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर असम और पश्चिम बंगाल जाएंगे। इस दौरान वे दोनों राज्यों में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यहां वे लगभग 18,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में 420 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें पश्चिम बंगाल और झारखंड को जोड़ने वाले एनएच-19 के कुछ हिस्से तथा पश्चिम बंगाल में एनएच-114 के विभिन्न खंड शामिल हैं।

Updated on:
13 Mar 2026 06:52 am
Published on:
13 Mar 2026 06:52 am
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के जश्न में उमर खालिद के समर्थन का मामला, पणजी में 2 युवक हिरासत में

Kargil Vijay Diwas: जब अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था- पाकिस्तान कल का सूरज नहीं देख पाएगा, नवाज शरीफ के छूट गए थे पसीने

Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों की ऐतिहासिक जीत, अब NTA पर बैन और सख्त कानून की मांग: NSUI

‘उन लोगों से माफी मांगता हूं, जिन्हें धन्यवाद नहीं कह पाया’, CJP प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद अभिजीत दीपके ने जारी किया नया वीडियो

Delhi Metro के सभी स्टेशन यात्रियों के लिए फिर से खुल गए, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आया गृह मंत्री अमित शाह का बयान