
BJP MP Sanjay Bhatia: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान ने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा किया था। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक आधिकारिक दस्तावेज ने पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा की पोल खोल दी है। सेना आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि फ्रांस से खरीदे गए सभी 36 राफेल विमान पूरी तरह सुरक्षित है। उस समय कांग्रेस ने पाकिस्तान का पक्ष लेते हुए भारत सरकार पर हमला बोला था। इस अब भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।
रोहतक से बीजेपी सांसद संजय भाटिया ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। संजय भाटिया ने कहा कि सबसे पहले तो मैं और पूरा देश राहुल गांधी को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेता। वह सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए बेकार के बयान देते रहते हैं। पहले भी जब देश ने किसी संकट या युद्ध जैसी स्थिति का सामना किया है, कांग्रेस और इस गांधी परिवार की मानिसकता हमेशा सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने की रही है।
बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि भारतीय सेना और राफेल पर कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा गलत बयान दिया। आज सेना की तरफ से आधिकारिक पुष्टि की है कि सभी राफेल सुरक्षित है। मुझे गलता है कि अब उनको अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए। उनके होते हुए कांग्रेस के राज में वो ताकत और सम्मान नहीं मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताकत और सम्मान दिलाया। यह उनको सोचना चाहिए।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते संजय भाटिया ने कहा कि मैं कह रहा हूं कि उनकी घटिया मानसिकता है। उन्होंने हमेशा भारत को कमजोर करने की कोशिश की है। और जो लोग 'भारत के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे, हजारों बार, इंशाल्लाह, इंशाल्लाह' जैसे नारे लगाते हैं, वे ऐसे लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाते हैं।
आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की सरकार और वहां के इंटरनेट मीडिया हैंडल्स लगातार झूठा प्रचार कर रहे थे। पाक मीडिया के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना ने भारत के कई राफेल विमानों को मार गिराया। अब उनका यह एक बार फिर झूठा साबित हुआ है।