राष्ट्रीय

Maharashtra politics: सोलापुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक चुनाव में भाजपा का एकतरफा कब्जा, 19 में से 18 सीटें जीतीं

Solapur Bank Result 2026: सोलापुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव में भाजपा समर्थित पैनल ने 19 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की। मोहिते पाटिल पैनल को सिर्फ एक सीट मिली।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 1:45 PM IST
Solapur Bank Result 2026
(Photo Source - Patrika)

Solapur Bank Election Result 2026: सोलापुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव में भाजपा समर्थित पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज की है। संचालक मंडल की कुल 19 सीटों में से 18 पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि मोहिते पाटिल पैनल को सिर्फ एक सीट मिली। इस जीत के साथ बैंक के संचालक मंडल में भाजपा का दबदबा कायम हो गया है। चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा बैंकिंग समूह की सीट को लेकर रही। इस सीट पर पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख के बेटे मनीष देशमुख और मोहिते पाटिल पैनल के उम्मीदवार एवं शिंदे गुट के जिलाध्यक्ष अमोल शिंदे के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।

समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया

आखिरी दौर की मतगणना में मनीष देशमुख ने जीत हासिल की। उनकी जीत के बाद समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान मनीष देशमुख के समर्थकों ने पार्टी में हाल ही में शामिल हुए कुछ नेताओं पर भितरघात करने का आरोप लगाया। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले पर ध्यान देने की मांग भी की। हालांकि जीत के बाद मनीष देशमुख ने कहा कि सभी नेताओं ने उनकी मदद की। चुनाव बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बैंकिंग समूह को छोड़कर अन्य सभी समूहों में भाजपा समर्थित पैनल के उम्मीदवारों को एकतरफा जीत मिली।

भाजपा समर्थित पैनल के विजयी उम्मीदवार

निर्विरोध चुने गए उम्मीदवार

राजेंद्र राऊत – बार्शी विकास सोसायटी
प्रशांत परिचारक – पंढरपुर विकास सोसायटी
विक्रांत (बालराजे) पाटील – मोहोल विकास सोसायटी
सिद्धेश्वर आवताडे – मंगलवेढ़ा विकास सोसायटी
यशराज शिंदे – माढा विकास सोसायटी
श्रीदीप हसापुरे – दक्षिण सोलापुर विकास सोसायटी
पृथ्वीराज माने – उत्तर सोलापुर विकास सोसायटी
शंभूराजे जगताप – करमाला विकास सोसायटी
सचिन कल्याणशेट्टी – अक्कलकोट विकास सोसायटी
अजिंक्यराणा पाटील – अन्य पिछड़ा वर्ग

चुनाव जीतकर संचालक बने उम्मीदवार

चुनाव जीतकर संचालक बने उम्मीदवार
बाबासाहेब देशमुख – सांगोला विकास सोसायटी
अर्चना घाडगे – महिला समूह
शामल बागल – महिला समूह
राजेंद्र बंदीछोडे – अन्य घुमंतू जाति समूह
रणजीतसिंह शिंदे – कृषि एवं प्रसंस्करण समूह
मनीष देशमुख – बैंक एवं पतसंस्था समूह
सूर्यादित्य सालुंखे – दुग्ध विकास समूह
महादेव कांबले – अनुसूचित जाति समूह

मोहिते पाटिल पैनल का सिर्फ एक उम्मीदवार जीता

मोहिते पाटिल पैनल से अर्जुनसिंह मोहिते पाटिल ने मालशिरस सोसायटी सीट पर जीत हासिल की। इस तरह पैनल को कुल 19 में से सिर्फ एक सीट मिली।

Updated on:
27 Nov 2026, 1:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
155 करोड़ के घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सुप्रीम कोर्ट से मिली 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत

अनंत सिंह-आनंद मोहन पर बिहार में सियासत तेज, राजद ने फ्लोर टेस्ट की दिलाई याद, कहा- गलत करने का फल तो मिलता ही है

पाकिस्तान में आतंकी संगठनों को ‘मुख्यधारा’ में लाने की कोशिश? मुनीर के समर्थन में उतरे लश्कर और जैश के चेहरे

BJP SAD Alliance: मोदी कैबिनेट में होगी हरसिमरत कौर की वापसी? BJP-अकाली गठबंधन के बाद अटकलें तेज

Udhayanidhi Stalin Birthday: कभी हाथ में ईंट लेकर चुनाव प्रचार में निकले थे उदयनिधि स्टालिन, जानिए इस एक ईंट ने कैसे मचा दिया था तमिलनाडु की राजनीति में बवाल