राष्ट्रीय

BJP CM: ‘शुभेन्दु अधिकारी से लेकर हिमंत सरमा तक’, दलबदलुओं को सीएम बना रही बीजेपी

BJP Chief Ministers: पश्चिम बंगाल में शुभेन्दु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बीजेपी पर वॉशिंग मशीन राजनीति के आरोप फिर तेज हो गए हैं।
2 min read
May 10, 2026
BJP leadership strategy
बीजेपी दल-बदलुओं को बना रही सीएम (Photo-AI)

BJP Leadership Strategy: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद शुभेन्दु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली। बीजेपी में दूसरे दल से आए नेताओं को लगातार सीएम भी बनाया जा रहा है। जिसमें शुभेन्दु अधिकारी से लेकर हिमंत बिस्व सरमा का नाम भी शामिल है।

दरअसल, नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी के नेतृत्व में पार्टी लगातार दूसरे दलों से आए बड़े नेताओं को ऊंचे पद दे रही है, भले ही इससे वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे पुराने और वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करना पड़े।

दूसरे दल से आए नेताओं को बनाया सीएम

पिछले महीने ही बीजेपी ने बिहार में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया था। सम्राट चौधरी ने 2017 में बीजेपी का दामन थामा था। इससे पहले वे आरजेडी और जेडीयू में रह चुके थे। वहीं असम में कांग्रेस छोड़कर 2015 में बीजेपी में आए हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी सरकारों का नेतृत्व पूर्व कांग्रेस नेता कर रहे हैं। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह भी कांग्रेस से बीजेपी में आए थे।

त्रिपुरा में माणिक साहा ने 2016 में बीजेपी जॉइन की और तेजी से आगे बढ़ते हुए 2020 में प्रदेश अध्यक्ष बने। दो साल के भीतर ही वे मुख्यमंत्री बन गए थे। देब ने ही त्रिपुरा में 25 साल पुरानी वामपंथी सरकार को हटाने के लिए बीजेपी का आक्रामक अभियान चलाया था और पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बने थे। फिलहाल वे त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा सांसद हैं।

अरुणाचल प्रदेश का मामला और भी दिलचस्प है। वर्तमान मुख्यमंत्री पेमा खांडू 2016 में कांग्रेस के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कांग्रेस के 44 में से 43 विधायकों को लेकर पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल में शामिल हो गए, जो एनडीए की सहयोगी थी। कुछ महीनों बाद उन्होंने उस पार्टी को भी तोड़कर 32 विधायकों के साथ बीजेपी में विलय कर लिया।

बता दें कि बीजेपी का यह ट्रेंड दिखाता है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह चुनाव जीतने की क्षमता और क्षेत्रीय प्रभाव को संगठन के प्रति निष्ठा से ज्यादा महत्व दे रहे हैं। 

BJP पर लगे वॉशिंग मशीन का आरोप

दरअसल, बीजेपी में शामिल होने से पहले नेताओं पर पार्टी लगातार आरोप लगाती थी, लेकिन बीजेपी में जाने के बाद नरमी देखी गई। इसको लेकर विपक्ष लगातार बीजेपी पर वॉशिंग मशीन होने का आरोप लगाता है। विपक्ष का आरोप है कि कोई भी नेता बीजेपी में शामिल होकर बेदाग हो जाता है, भले ही पुरानी पार्टी में उस पर कितने भी आरोप लगे हो। 

संजय राउत ने क्या कहा?

शनिवार को शुभेन्दु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह आरोप एक बार फिर से सामने आ गया। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार को इनाम देने का आरोप लगाया। उन्होंने 2014 के नारदा स्टिंग ऑपरेशन का जिक्र किया, जिसमें कथित तौर पर शुभेन्दु समेत कई तृणमूल नेताओं को कैमरे पर पैसे लेते दिखाया गया था।

राउत ने कहा कि 2016 के बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इन्हीं वीडियो का इस्तेमाल तृणमूल और शुभेन्दु के खिलाफ किया था। अब वही वीडियो और उस समय मोदी के भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे विपक्ष को बीजेपी पर हमला करने का मौका मिल रहा है।

Published on:
10 May 2026 09:31 am
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

‘बिना विलय किसी गुट को न मिले मान्यता’, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर बोले शिवसेना (UBT) सांसद अनिल देसाई

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: एक्शन में योगी सरकार, 15 मौतों के बाद 6 पीसीएस अफसरों और 19 इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील की तैयारी! AI और फ्यूचर टेक में बढ़ाएंगे सहयोग, USTR ने किया बड़ा खुलासा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या, पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे मामला