Election 2024: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को गंगटोक में सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र (Manifesto) जारी किया। BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिक्किम में युवा मतदाताओं से कई वादे किए।
Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को गंगटोक में सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र (Manifesto) जारी किया। घोषणापत्र का शीर्षक ‘मोदी की गारंटी - विकसित भारत, विकसित सिक्किम’ है। इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकारें अलगाव और अज्ञानता में विश्वास करती थीं। वे लोगों को अलग-थलग रखना चाहती थी। जनता को अनदेखा करते थे और अपनी वोट बैंक की राजनीति को बढ़ाना चाहते थे। कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों की यही कार्यशैली थी। हालांकि जब से पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने हैं स्थिति बदल गई है।
जेपी नड्डा ने सिक्किम में युवा मतदाताओं से किए ये बड़े वादे
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिक्किम में युवा मतदाताओं से वादा किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से हम यहां सिक्किम में विश्व स्तरीय एक भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) की स्थापना करेंगे। हम सिक्किम में युवाओं के विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) की स्थापना करेंगे। उसी तरह, देने के लिए युवाओं के लिए संभावनाएं और यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हम होटल प्रबंधन संस्थान (Hotel Management) की स्थापना करेंगे।
मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जहां दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं महामारी या यूक्रेन संकट के कारण धीमी हो गई हैं, वहीं भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से बढ़कर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से बढ़कर 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है। नरेंद्र मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में देश द्वारा हासिल किए गए अन्य आर्थिक मील के पत्थर के बारे में बोलते हुए भाजपा प्रमुख ने भारत में स्टील विनिर्माण, ऑटोमोबाइल बाजार का जिक्र किया। बता दें कि सिक्किम में विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ होंगे। सिक्किम में 32 विधानसभा सीटें और एक संसदीय क्षेत्र है। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट जीती। एसकेएम ने विधानसभा चुनाव में 32 में से 17 सीटें जीतीं, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 15 सीटें जीतीं।