राष्ट्रीय

फाल्टा उप-चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीते बीजेपी उम्मीदवार, सीपीआई(एम) दूसरे नंबर पर

Falta By-Election Result 2026: पश्चिम बंगाल के फाल्टा उप-चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। बीजेपी ने इस चुनाव को 1 लाख से ज्यादा मतों से जीत लिया है। इस जीत पर सीएम शुभेन्दु अधिकारी ने फाल्टा के लोगों की नमन किया है। टीएमसी उम्मीदवार इस चुनाव से खुद को पहले ही अलग कर चुके थे।
2 min read
May 24, 2026
Falta Election Result 2026
भाजपा उम्मीदवार देबांशु पांडा ने जीता चुनाव(फोटो-ANI)

Falta Election Result 2026: पश्चिम बंगाल के फाल्टा उप-चुनाव में भाजपा को बंपर जीत हासिल की है। भाजपा के उम्मीदवार देबांशु पांडा ने एक लाख से ज्यादा मतों से इस चुनाव को जीत लिया है। बीजेपी ने इस चुनाव को 109021 वोट से जीता है। वहीं दूसरे नंबर सीपीआई(एम)के उम्मीदवार रहे। बीजेपी की इस जीत पर सीएम शुभेन्दु अधिकारी का बयान भी सामने आ गया है। फाल्टा के जीत पर शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि फाल्टा के लोगों को नमन करता हूं। टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान पहले ही इस चुनाव से खुद को पीछे कर चुके थे।

दूसरे नंबर सीपीआई(एम) के उम्मीदवार


इस चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार देबांशु पांडा को 149666 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर सीपीआई(एम) के उम्मीदवार को मात्र 40645 वोट मिले हैं। साथ ही इस चुनाव से खुद को अलग कर चुके टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे नंबर पर रहे। उन्हें मात्रा 7783 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार रहे, जिनको 10084 वोट मिले हैं।

जीत पर सीएम ने क्या कहा?


इस जीत पर शुभेन्दु अधिकारी का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि मैं फाल्टा के लोगों, उस दिव्य जनता के सामने नतमस्तक होकर उन्हें प्रणाम करता हूं, जिन्होंने फलता विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री देबांग्शु पांड्या को विधानसभा भेजने के लिए एक जोरदार जनादेश दिया। मैं फाल्टा के मतदाताओं का विशेष रूप से आभारी हूं ,मैंने उनसे अपील की थी कि वे भाजपा उम्मीदवार की जीत एक लाख वोटों के अंतर से सुनिश्चित करें, और जीत का अंतर एक लाख से भी ज्यादा है। हम विकास के जरिए इस कर्ज को चुकाएंगे। हम एक ‘स्वर्णिम फलता’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

21 मई को हुआ था उपचुनाव


21 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान फाल्टा विधानसभा सीट पर कराया गया था। पूरे मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दिन करीब 86.11 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। हालांकि यह आंकड़ा 29 अप्रैल को हुए पहले मतदान से थोड़ा कम रहा। आपको बता दें कि फाल्टा सीट पर मतदान के बाद विवाद खड़ा हो गया था। ईवीएम मशीनों पर इत्र जैसी चीजें छिड़कने और कुछ जगहों पर टेप लगाए जाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया था।

Updated on:
24 May 2026 05:59 pm
Published on:
24 May 2026 05:25 pm