राष्ट्रीय

बीजेपी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा – “जनता और उनके साथियों को नहीं है उन पर भरोसा”

बीजेपी ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Feb 2026, 4:30 PM IST
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi (Photo - IANS)

बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) की तरफ से अक्सर ही एक-दूसरे पर निशाना साधा जाता है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawala) ने आज, मंगलवार, 17 फरवरी को कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है। पूनावाला ने कहा कि न तो जनता और न ही राहुल के साथियों को उन पर भरोसा है। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व लीडर नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) ने बताया है कि राहुल पंजाब की गुडविल को नज़रअंदाज़ करते हैं।

साथी और पार्टी सदस्य खुद को कर रहे हैं दूर

पूनावाला ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के कई सीनियर नेता राहुल से जुड़ाव महसूस नहीं करते। पूनावाला ने कहा, "हमने मणिशंकर अय्यर का बयान देखा और असम कांग्रेस में कैसे बयान दिए जा रहे हैं; लोग वहाँ से भी जाना चाहते हैं। टीएमसी कह रही है, 'राहुल हटाओ, ममता बनर्जी लाओ और इंडिया अलायंस बचाओ।' कांग्रेस के कई साथी भी इसी तरह राहुल के प्रति आशंकित हैं। न तो जनता राहुल के साथ है, न ही सहयोगी और अलायंस पार्टनर उनके साथ हैं, न ही एसोसिएशन और कांग्रेस के सीनियर नेता भी राहुल से बच रहे हैं और खुद को उनसे दूर कर रहे हैं।"

राहुल के नेतृत्व में सीनियर नेताओं को हो रही घुटन

बीजेपी के सांसद मनन कुमार मिश्रा (Manan Kumar Mishra) ने राहुल के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। मिश्रा ने कहा कि राहुल के नेतृत्व में पार्टी के सीनियर नेताओं को घुटन हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल अपने सीनियर्स की कोई इज्ज़त नहीं करते।

Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

महात्मा गांधी की यादों से जुड़ी PMCH की ऐतिहासिक इमारत पर खतरा, INTACH ने PM मोदी और प्रशांत किशोर से लगाई बचाने की गुहार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

Jashpur News: जल्द अमीर बनने की चाह में की साढ़े 4 साल के मासूम की नृशंस हत्या, फिर निकाल लिया किडनी, फेफड़ा और आंख